{"_id":"6a65f997ce5cd7e3730af745","slug":"video-jhajjar-dc-varsha-khangwal-paid-floral-tributes-at-the-martyrs-memorial-on-kargil-vijay-diwas-2026-07-26","type":"video","status":"publish","title_hn":"झज्जर: डीसी वर्षा खांगवाल ने कारगिल विजय दिवस पर शहीद स्मारक पर अर्पित की पुष्पांजलि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झज्जर: डीसी वर्षा खांगवाल ने कारगिल विजय दिवस पर शहीद स्मारक पर अर्पित की पुष्पांजलि
झज्जर जिला सैनिक व अर्धसैनिक कल्याण बोर्ड की अध्यक्ष एवं डीसी वर्षा खांगवाल ने कहा कि 26 जुलाई का दिन भारतीय इतिहास का वह अध्याय है जो साहस, त्याग व राष्ट्रभक्ति की मिसाल है। विपरीत परिस्थितियों में भी भारतीय सेना ने 1999 में कारगिल युद्ध में जो अदम्य साहस का परिचय दिया, वह राष्ट्र सर्वोपरि का साक्षात उदाहरण है।
डीसी रविवार को कारगिल विजय दिवस के अवसर पर झज्जर जिला मुख्यालय स्थित बाल भवन परिसर में कारगिल ऑपरेशन विजय स्मारक पर पुष्पांजलि अर्पित कर कारगिल युद्ध के वीर शहीदों को नमन कर रही थी। उन्होंने जिला प्रशासन व इंडियन वेटर्नस ऑर्गेनाइजेशन हरियाणा के सहयोग से आयोजित सम्मान समारोह में कारगिल युद्ध के शहीद वीरांगनाओं व पूर्व सैनिकों को सम्मानित किया।
गौरतलब है कि झज्जर जिला से 11 वीर सपूतों ने कारगिल युद्ध में शहादत दी थी। डीसी ने शहीद के परिजनों व युवा शक्ति से सीधा संवाद करते हुए कहा कि हमारे रणबांकुरों की वीर गाथाएं आज भी हर भारतीय को यह याद दिलाती है कि आजादी व सुरक्षा का मूल्य केवल शब्दों से नहीं बल्कि वीर सपूतों के बलिदानों से चुकाया जा सकता है। उन्होंने कहा कि आज हमारी जिम्मेदारी केवल उनके बलिदान को याद रखने में ही सीमित नहीं है बल्कि हमें वीर योद्धाओं के दिखाए मार्ग पर आगे बढक़र स्वर्णित एवं विकसित भारत बनाने में अपना अतुलनीय योगदान देना होगा।
डीसी ने कहा कि सैनिकों के साथ-साथ उनके परिवारों का सम्मान करना भी प्रत्येक नागरिक का नैतिक दायित्व है। जिन परिवारों ने अपने बेटे, पति या पिता को देश की रक्षा के लिए समर्पित किया है, उनका योगदान भी किसी बलिदान से कम नहीं है। प्रशासन सदैव सैनिकों, पूर्व सैनिकों और उनके आश्रितों के हितों की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध है और उनके कार्यों को सरकारी कार्यालयों में प्राथमिकता के आधार पर निपटाया जा रहा है।
डीसी ने संबंधित अधिकारियों को पूर्व सैनिकों एवं उनके परिवारों से जुड़े मामलों के त्वरित समाधान तथा उन्हें प्राथमिकता के आधार पर आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। इस अवसर पर इंडियन वेटर्नस ऑर्गेनाइजेशन के जिलाध्यक्ष वेटनर सुरेंद्र सिंह यादव, कैप्टन राजकिशन हरित, कारगिल योद्धा कैप्टन सत्यवीर सिंह, सैनिक संघ हांसी जिला अध्यक्ष जयवीर सिंह, फतेहाबाद जिला अध्यक्ष डॉ.गोपी, हिसार जिला अध्यक्ष नरेंद्र कुमार, जिला सैनिक बोर्ड के सचिव राजीव कुंडू, डीआईपीआरओ दिनेश कुमार, जिला बाल कल्याण अधिकारी सुरेखा हुड्डा मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।