{"_id":"69b0ec61a9e4d3d47d0b00d7","slug":"video-jhajjar-ghaziabad-joint-pndt-team-busts-illegal-sex-determination-racket-two-arrested-2026-03-11","type":"video","status":"publish","title_hn":"झज्जर-गाजियाबाद की संयुक्त पीएनडीटी टीम ने अवैध लिंग जांच गिरोह का किया भंडाफोड़, दो गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झज्जर-गाजियाबाद की संयुक्त पीएनडीटी टीम ने अवैध लिंग जांच गिरोह का किया भंडाफोड़, दो गिरफ्तार
स्वास्थ्य विभाग की टीम ने गाजियाबाद में भ्रूण लिंग जांच गिरोह का भंडाफोड़ किया हैं। पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया हैं जबकि एक आरोपी फरार हो गया।
जिला समुचित प्राधिकरण झज्जर को गत सप्ताह गुप्त सूचना प्राप्त हुई कि उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद के प्रताप नगर में अश्वनी नामक व्यक्ति पैसों के लालच में झज्जर एवं आसपास के क्षेत्रों से आने वाली गर्भवती महिलाओं के भ्रूण की अवैध रूप से लिंग जांच करवाता है।
मामले की गंभीरता को देखते हुए जिला समुचित प्राधिकरण, झज्जर के निर्देशानुसार डॉ. संदीप कुमार (नोडल अधिकारी, पीसी–पीएनडीटी), डॉ. बसंत कुमार दुबे, डॉ. नेहा त्यागी, विनोद कुमार, रजनेश एवं प्रदीप कुमार की एक विशेष टीम गठित की गई। झज्जर पुलिस विभाग से कांस्टेबल रीतू, कांस्टेबल दीपक एवं कांस्टेबल धीरज भी इस अभियान में शामिल रहे।
योजना के तहत एक गर्भवती महिला तथा उसके पति को प्रलोभन ग्राहक बनाया गया। गुप्त सूचना के अनुसार 10 मार्च सुबह टीम उनको लेकर प्रताप नगर गाजियाबाद पहुंच गई। वहां जाकर पति ने एजेंट अश्वनी से मोबाइल के माध्यम से संपर्क किया और 35000 रुपये में लिंग जांच की डील तय की। थोड़ी देर बाद अश्वनी उनके पास आया और 35 हज़ार रुपये लिए। उसके बाद गर्भवती महिला को लेकर वह एल ब्लॉक, प्रताप विहार स्थित एक निजी मकान में लेकर गया। टीम ने उनका पीछा किया। गाजियाबाद टीम से नोडल अधिकारी ज्ञानेंद्र कुमार मिश्रा व नायब तहसीलदार उमेश त्यागी ने झज्झर टीम को ज्वाइन कर लिया था। थोड़ी देर बाद वहां वसीम ओर बलवान सिंह नामक दो व्यक्ति पोर्टेबल अल्ट्रासाउंड मशीन लेकर आए। मशीन वसीम की थी और बलवान सिंह ने महिला की पोर्टेबल मशीन से अवैध लिंग जांच की। अश्वनी ने महिला के पति को फोन पर बताया कि गर्भ में लड़का है। इसके बाद बलवान ओर वसीम घर से निकल कर अपनी कार की ओर जाने लगे। इसी बीच सयुंक पीएनडीटी टीम झज्जर व गाजियाबाद के सदस्यों ने दोनों को पकड़ लिया। वसीम से पोर्टेबल अल्ट्रासाउंड मशीन व बलवान सिंह से 16000 रुपये की बरामदगी की। एजेंट अश्वनी कुमार टीम को चकमा देकर 19000 रुपये के साथ फरार हो गया।
इसके बाद टीम ने दोनों से पूछताछ की और दोनों के बारे में विस्तृत जानकारी जुटाई। इसमें स्समने आया कि बलवान सिंह पर पहले से ही पीसी पीएनडीटी एक्ट एवं अन्य धाराओं की अवहेलना करने पर चार पांच मुकदमे दर्ज हैं और वह जमानत पर बाहर है। सभी मामले अलग-अलग जगह न्यायालय में विचाराधीन हैं, जिसमें से एक मुकदमा बादली थाना झज्जर हरियाणा में दर्ज है, जिसकी सुनवाई बहादुरगढ़ कोर्ट में चल रही है।
छापेमारी एवं जब्ती की कार्यवाही पूर्ण होने के पश्चात स्थानीय थाना विजय नगर गाजियाबाद पुलिस को मौके पर बुलाकर दोनों आरोपियों वसीम एवं बलवान सिंह को आगामी कानूनी कार्यवाही हेतु पुलिस के सुपुर्द किया गया।
संयुक्त टीम ने आरोपियों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज करवाई है।
जिला उपायुक्त स्वप्निल रविंद्र पाटील एवं सिविल सर्जन झज्जर डॉ. मंजू कादयान ने अवैध लिंग जांच गिरोह के खिलाफ की गई इस सफल संयुक्त कार्रवाई पर पीएनडीटी टीम और पुलिस विभाग की सराहना की। उन्होंने कहा कि इस प्रकार की सख्त कार्रवाई से समाज में स्पष्ट संदेश जाता है कि लिंग जांच जैसे अपराध किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किए जाएंगे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।