{"_id":"6878b5dc5bbda3243c04634c","slug":"video-jhajjar-municipal-council-which-was-lagging-behind-in-cleanliness-ranking-got-16th-rank-in-the-state-2025-07-17","type":"video","status":"publish","title_hn":"स्वच्छता रैंकिंग में पिछड़े झज्जर नगर परिषद को प्रदेश में मिला 16वां रैंक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्वच्छता रैंकिंग में पिछड़े झज्जर नगर परिषद को प्रदेश में मिला 16वां रैंक
शहरी और आवास मंत्रालय की तरफ से शहरों की वीरवार को स्वच्छता रैंकिंग जारी की गई। स्वच्छता रैंकिंग में झज्जर नगर परिषद प्रदेश में 11 पायदान पीछे खिसक गई हैं। पिछले साल नगर परिषद झज्जर स्वच्छता रैंकिंग के एक लाख से कम जनसंख्या वाले शहर में प्रदेश में पांचवे स्थान पर था, लेकिन इस पर झज्जर नगर परिषद को 20 से 50 हजार की आबादी वाले शहर में शामिल किया गया था, जिसमें झज्जर नगर परिषद को 16वां रैंक मिला हैं यानि नगर परिषद झज्जर 11 रैंक पीछे खिसक गई हैं। झज्जर नगर परिषद को राष्ट्रीय रैंकिंग में इस बार 303 रैंक हासिल हुआ हैं जबकि पिछले साल 1321 नंबर पर था। यही नहीं कुल स्कोर में से झज्जर नगर परिषद को 8091 नंबर ही मिल सके हैं।
झज्जर नगर परिषद को निवासीय स्थानों पर सफाई में शत प्रतिशत, मार्किट एरिया की सफाई में शत प्रतिशत, नाले, नालियों की सफाई में शत प्रतिशत, पब्लिक टॉयलेट की सफाई में शत प्रतिशत, वेस्ट जनरेशन और प्रोसेसिंग पर शत प्रतिशत, डपिंग साइट की सफाई पर शत प्रतिशत नंबर मिले हैं जबकि घर-घर कूड़ा उठान में 64 प्रतिशत और कूड़ा निष्पादन में 25 प्रतिशत अंक ही मिल सके हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।