बेहतर अनुभव के लिए एप चुनें।
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Jhajjar: Participation of every citizen is essential in the campaigns for environmental conservation and a drug-free India.

झज्जर: पर्यावरण संरक्षण एवं नशा मुक्त भारत अभियान में प्रत्येक नागरिक की सहभागिता जरूरी

Sunil Kumar सुनील कुमार
Updated Sat, 11 Jul 2026 07:35 PM IST
Jhajjar: Participation of every citizen is essential in the campaigns for environmental conservation and a drug-free India.
संवाद न्यूज एजेंसी झज्जर। महंत राजेंद्र दास महाराज ने कहा कि देश को स्वस्थ, समृद्ध और सशक्त बनाने के लिए नशा मुक्ति और पर्यावरण संरक्षण दोनों अनिवार्य हैं। उन्होंने कहा कि आज युवा पीढ़ी नशे की चपेट में आकर अपना और अपने परिवार का भविष्य बर्बाद कर रही है। नशे से न केवल व्यक्ति का स्वास्थ्य खराब होता है बल्कि समाज में अपराध और पारिवारिक विघटन भी बढ़ता है। वह शनिवार को समाज में बढ़ते नशे की प्रवृत्ति और पर्यावरण असंतुलन को दूर करने के संकल्प के साथ स्वामी नितानंद मिशन फाउंडेशन की ओर से अनाज मंडी में आयोजित सत्संग कार्यक्रम में श्रद्धालुओं को संबोधित कर रहे थे। कार्यक्रम के अंतर्गत दिव्य वाणी सत्संग, नशा मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत साइकिल यात्रा, पर्यावरण संरक्षण के लिए वृहद पौधरोपण एवं पौधा वितरण किया गया। महंत ने कहा कि पेड़ ही जीवन हैं। बढ़ते प्रदूषण, ग्लोबल वार्मिंग और जल संकट से निपटने के लिए प्रत्येक व्यक्ति को कम से कम एक पौधा अवश्य लगाना चाहिए और उसकी देखभाल करनी चाहिए। उन्होंने आह्वान किया कि नशा मुक्त भारत और हरित भारत के निर्माण में हर नागरिक को अपनी भागीदारी सुनिश्चित करनी होगी। सत्संग में जीवन मूल्यों, संस्कारों और सेवा भावना पर विशेष चर्चा हुई। इससे पहले नशे के विरुद्ध जनजागरूकता फैलाने के लिए आश्रम से सैकड़ों युवाओं ने हाथों में तख्तियां और बैनर लेकर साइकिल यात्रा निकाली। यात्रा स्टेडियम से शुरू होकर अनाज मंडी में संपन्न हुई। पर्यावरण संरक्षण के संदेश के साथ बड़ी संख्या में छायादार, फलदार और औषधीय पौधों का वितरण किया गया। श्रद्धालुओं ने आश्रम परिसर में सामूहिक रूप से पौधरोपण भी किया। फाउंडेशन ने घोषणा की कि यह अभियान आगे भी जिले के गांव-गांव में चलाकर लोगों को नशे के दुष्प्रभावों और पर्यावरण के महत्व के प्रति जागरूक किया जाएगा। इस अवसर पर झज्जर से विधायक गीता भुक्कल, नगर परिषद के चेयरमैन जिले सिंह सैनी, जिला परिषद के चेयरमैन कप्तान बिरधाना, भाजपा जिलाध्यक्ष विकास वाल्मीकि, नित्यानंद सेवा समिति झज्जर के आयोजक कुलदीप स्वामी, जयपाल सिंह लांबा, चांद पहलवान, सुभाष गुज्जर, मनोज जांगड़ा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

VIDEO: आगरा नगर निगम ने आधी रात को ढहा दी भ्रष्टाचार की दीवार, अमर उजाला की खबर का हुआ असर

11 Jul 2026

भंडारी बाग रेलवे ओवरब्रिज के निर्माण में तेजी, गार्डर लॉन्चिंग के लिए रेलवे से मांगा ब्लॉक

11 Jul 2026

चंडीगढ़ में नॉर्थ जोन कैश प्राइज बैडमिंटन प्रतियोगिता का आज से आगाज

VIDEO: शाहजहांपुर के पुवायां में सबली कटेली टोल पर तोड़फोड़-मारपीट, बरातियों पर आरोप

11 Jul 2026

फतेहाबाद के पूर्व सरपंच हत्याकांड में शामिल निलंबित सरपंच भी गिरफ्तार, क्रेटा कार बरामद

11 Jul 2026
विज्ञापन

Video: क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू में स्त्री रोग विशेषज्ञ की कमी पर जनवादी महिला समिति ने जताई चिंता

11 Jul 2026

हांसी में पानी विवाद पर शहरवासी एकजुट, सोमवार को डीसी के माध्यम से सरकार को सौंपेंगे ज्ञापन

11 Jul 2026
विज्ञापन

Video: हमीरपुर एचआरटीसी डिपो को 35 नई इलेक्ट्रिक बसें आवंटित

काली मंदिर ध्वस्तीकरण के दौरान गिरे गुंबद से दबकर हुई मौत; VIDEO

11 Jul 2026

नागरीप्रचारिणी सभा मनाएगी 133वां स्थापना दिवस, चार दिवसीय समारोह का आयोजन; VIDEO

11 Jul 2026

आजमगढ़ में दादा-पोते का शव रखकर अंतिम संस्कार से अड़े परिजन, VIDEO

11 Jul 2026

Punjab Congress: चन्नी गुट ने टकराव से किया इनकार, हाईकमान के सामने एकजुट होकर रखेंगे अपनी बात

नाहन: बड़ा चौक मारपीट के विरोध में फूटा लोगों का गुस्सा, गुन्नूघाट पुलिस चौकी के बाहर प्रदर्शन

11 Jul 2026

अमर उजाला की खबर का असर, सेक्टर-50 के कुंडली नाले की सफाई शुरू, जेसीबी और ट्रकों से हटाया जा रहा कचरा

11 Jul 2026

हिसार में डाबड़ा चौक पर घर में लगी आग, दमकल की दो गाड़ियों ने पाया काबू

11 Jul 2026

VIDEO: 17 मेडिकल फर्मों पर ताबड़तोड़ छापे, दुकानें बंद कर भागे कारोबारी, संदिग्ध दवाएं मिलीं

11 Jul 2026

VIDEO: फोटो-नाम की लिस्ट लेकर पहुंचीं आयुक्त, 5 राज्यों में फैले दवा कारोबारियों पर शिकंजा

11 Jul 2026

VIDEO: एफएसडीए आयुक्त का 17 मेडिकल फर्माें पर छापा, दुकान बंद कर भागे विक्रेता

11 Jul 2026

VIDEO: 1,755 किलो खेसारी दाल बरामद

11 Jul 2026

Video: उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने किया हरोली काॅलेज के शैक्षणिक भवन का उद्घाटन

11 Jul 2026

Meerut: विश्व हिंदू परिषद-बजरंग दल ने लगाया निशुल्क दंत चिकित्सा शिविर

11 Jul 2026

Meerut: किशनपुरा में बंदरों का आतंक, कार्रवाई की मांग को लेकर लोगों में नाराजगी

11 Jul 2026

बामणी गांव के नव निर्मित मंदिर में विराजमान हुए क्षेत्रपाल घंटाकरण

11 Jul 2026

VIDEO : खुदाई कर डाली गई थी बिजली की लाइन, देर रात बारिश में सड़क धंसी

11 Jul 2026

VIDEO: अस्पताल में भर्ती थे ड्राइवर पिता... वर्ल्ड ग्राउंड पर बेटी देश के लिए दाग रही थी गोल

11 Jul 2026

दो मकानों से भारी मात्रा में सरकारी निशुल्क मूंगफली बीज बरामद, जांच में जुटा प्रशासन

11 Jul 2026

Video: एनएसयूआई सिरमौर जिले के हर कॉलेज में आयोजित करेगा छात्र गूंज कार्यक्रम

11 Jul 2026

पीएयू में सब-जूनियर लुधियाना जिला तैराकी चैंपियनशिप का आयोजन

11 Jul 2026

Punjab Congress Crisis: भूपेश बघेल से मिलेंगे चन्नी, CM फेस और राजा वड़िंग पर बढ़ा सियासी घमासान

सक्ती में आत्मानंद स्कूल के छात्र से मारपीट: सूनसान जगह ले जाकर बेरहमी से पीटा, आरोपियों की तलाश में पुलिस

11 Jul 2026
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed