Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Jhajjar/Bahadurgarh News
›
My Village, My Pride: Once a dominant force in state politics, Badli has been waiting 12 years for an Assembly election ticket; it currently lacks representation in both the Block Samiti and the Zila Parishad.
{"_id":"6a5227a3875f650c8f030419","slug":"video-my-village-my-pride-once-a-dominant-force-in-state-politics-badli-has-been-waiting-12-years-for-an-assembly-election-ticket-it-currently-lacks-representation-in-both-the-block-samiti-and-the-zila-parishad-2026-07-11","type":"video","status":"publish","title_hn":"मेरी गांव, मेरी शान: प्रदेश की राजनीति में कभी था दबदबा, अब 12 साल से विधानसभा टिकट का इंतजार कर रहा है बादली, ब्लॉक समिति और जिला परिषद में भी नहीं है प्रतिनिधित्व","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेरी गांव, मेरी शान: प्रदेश की राजनीति में कभी था दबदबा, अब 12 साल से विधानसभा टिकट का इंतजार कर रहा है बादली, ब्लॉक समिति और जिला परिषद में भी नहीं है प्रतिनिधित्व
बादली।गांव बादली इन दिनों राजनीतिक उपेक्षा को लेकर चर्चा में है। करीब 18 हजार की आबादी वाला यह गांव पिछले 12 वर्षों से किसी भी बड़े राजनीतिक दल से विधानसभा चुनाव में प्रतिनिधित्व नहीं पा सका है। ग्रामीणों का कहना है कि कभी प्रदेश की राजनीति में अहम स्थान रखने वाला बादली आज राजनीतिक रूप से हाशिये पर पहुंच गया है।
एक समय था जब बादली का नेतृत्व 5 बार विधायक और हरियाणा सरकार में कैबिनेट मंत्री तक रहे चौधरी धीरपाल सिंह करते थे। वहीं, बादली के नरेश शर्मा भी दो बार विधायक रह चुके हैं। वर्ष 2014 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने नरेश शर्मा को तीसरी बार टिकट दी थी, जबकि इनेलो ने चौधरी धीरपाल सिंह की पत्नी सुमित्रा गुलिया को उम्मीदवार बनाया था। इसके बाद वर्ष 2019 और 2024 के विधानसभा चुनाव में किसी भी प्रमुख दल ने बादली गांव के नेता को टिकट नहीं दिया।
ग्रामीणों का कहना है कि हल्के का सबसे बड़ा गांव होने के बावजूद राजनीतिक दलों ने बादली से किनारा कर लिया है। छोटे दलों के उम्मीदवार के रूप में नाहर सिंह ने भी चुनाव लड़ा, लेकिन वर्ष 2014 के बाद बादली को किसी भी बड़े दल से राजनीतिक प्रतिनिधित्व नहीं मिल पाया। ऐसे में गांव के लोग आज भी अपने गांव से विधानसभा टिकट की मांग उठा रहे हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।