{"_id":"69ef45f9ab49478e7601fd76","slug":"video-jhajjar-police-arrested-three-drug-smugglers-2026-04-27","type":"video","status":"publish","title_hn":"झज्जर पुलिस का नशा तस्करों पर डबल अटैक, 48 घंटे में 3 आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झज्जर पुलिस का नशा तस्करों पर डबल अटैक, 48 घंटे में 3 आरोपी गिरफ्तार
जिला झज्जर पुलिस ने नशे के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत एंटी नारकोटिक सेल झज्जर की टीम ने लगातार दो दिनों में बड़ी कार्रवाई करते हुए नशा तस्करों के खिलाफ कड़ा शिकंजा कसा है। 23 अप्रैल 2025 और 25 अप्रैल 2025 को अलग-अलग मामलों में कुल तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर भारी मात्रा में नशीले कैप्सूल व प्रतिबंधित दवाइयां बरामद की हैं।
दोनों मामलों में दिल्ली से जुड़े नेटवर्क का भी खुलासा हुआ है। पुलिस कमिश्नर डॉ. राजश्री सिंह ने बताया कि डीसीपी क्राइम शुभम सिंह की देखरेख में एंटी नारकोटिक सेल झज्जर प्रभारी उप निरीक्षक जितेंद्र कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने यह कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया। आरोपियों के कब्जे से कुल 1680 नशीले कैप्सूल और 75 प्रतिबंधित शीशियां (कुल वजन 7 किलो 500 ग्राम) बरामद की गई हैं।उन्होंने बताया कि पहली कार्रवाई 23 अप्रैल 2025 को थाना सदर बहादुरगढ़ क्षेत्र में की गई, जहां गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने नूना माजरा गांव में घेराबंदी कर अनुज निवासी आसौदा को काबू किया। आरोपी अपनी आई-20 गाड़ी में बैठकर नशीले पदार्थ बेच रहा था।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।