{"_id":"684ff7cb06495016ea0f1570","slug":"video-man-committed-suicide-in-jhajjar-2025-06-16","type":"video","status":"publish","title_hn":"झज्जर: प्लॉट में पेड़ पर फंदा लगाकर युवक ने की आत्महत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झज्जर: प्लॉट में पेड़ पर फंदा लगाकर युवक ने की आत्महत्या
खुड्डन गांव में एक युवक ने संदिग्ध परिस्थितियों में खाली पड़े प्लॉट पर पेड़ पर फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस मामले की जांच कर रही है। जानकारी के अनुसार खुड्डन गांव निवासी राहुल ने घर के साथ लगते खाली पड़े प्लॉट में फांसी का फंदा लगाकर जान दे दी। परिजनों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और साक्ष्य जुटाने के लिए एफएसएल टीम को भी बुलाया गया और घटना स्थल से साक्ष्य जुटाए गए। माछरौली थाना प्रभारी ने बताया कि फिलहाल पुलिस की ओर से मामले में जांच की जा रही है। वहीं परिजनों का कहना है कि युवक शराब का आदि था और वह प्लाट में रहता था। युवक के पास किसी भी प्रकार का कोई सुसाइड नोट भी नहीं मिला है। युवक के पिता जय भगवान ने बताया कि वह पिछले दस सालों से उनसे अलग ही रहता था और शैटरिंग का काम करता था। राहुल शराब पीता था। आज सुबह करीब 5 बजे जब वह उठा तो उसका शव पेड़ से लटका मिला। पुलिस ने पिता के बयान पर इत्फाकिया कार्रवाई की है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।