{"_id":"699d9952fa7835afe304fde8","slug":"video-notice-issued-for-removal-of-illegal-chambers-and-typists-kiosks-in-the-tehsil-premises-2026-02-24","type":"video","status":"publish","title_hn":"झज्जर: तहसील परिसर में अवैध चैंबर व टाइपिस्टों के खोखे हटाने के लिए नोटिस जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झज्जर: तहसील परिसर में अवैध चैंबर व टाइपिस्टों के खोखे हटाने के लिए नोटिस जारी
लघु सचिवालय में वकीलों के चैंबर व टाइपिस्टों के खोखे हटवाने के लिए एक बार फिर दोबारा तहसीलदार की तरफ से नोटिस जारी किया गया। नोटिस में लिखा गया है कि बुधवार तक तहसील पार्किंग एरिया में रखे वकीलों के अवैध चैंबर व टाइपिस्ट का हटाना सुनिश्चित करें अन्यथा उसके बाद प्रशासनिक कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
बता दें कि पिछली बार 12 फरवरी को वकीलों के चैंबर व टाइपिस्टों के खोखे हटवाने के लिए तहसीलदार की तरफ से नोटिस जारी किया गया। तहसीलदार की तरफ से नोटिस जारी करने के बाद वकीलों व टाइपिस्टों के विरोध करते हुए 13 फरवरी को वर्क सस्पेंड किया था और उसके बाद 16 फरवरी को भी वकीलों व टाइपिस्टों ने वर्क सस्पेंड रखा। वकीलों व टाइपिस्टों के समर्थन में झज्जर व बादली बार एसोसिएशन के अधिवक्ता भी पहुंचे थे। उसके बाद बेरी एसडीएम वकीलों के धरने पर पहुंची थी और वकीलों ओर प्रशासन के बीच समझौता हुआ था कि बीचों-बीच रखे हुए खोखे हटा लिए जाएंगे। उसके बाद सुचारू रूप से काम शुरू हो गया था, लेकिन अब 23 फरवरी को फिर तहसीलदार की तरफ से खोखे हटाने के लिए नोटिस जारी कर दिया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।