{"_id":"67864d1939c8f9e39a0e1f35","slug":"video-people-flew-kites-to-the-beat-of-dj-in-jhajjar","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : झज्जर में लोगों ने डीजे की थाप पर जमकर की पतंगबाजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : झज्जर में लोगों ने डीजे की थाप पर जमकर की पतंगबाजी
वा काटी, आ गई लूट ले, पकड़ ले, या री डोर पकड़, वा गई, काट दी की आवाजों से शहर गूंजायमान रहा। मंगलवार को आसमान में सैकड़ों की संख्या में पतंगें उड़ती हुई नजर आई। शहरवासियों ने सुबह से घरों की छतों पर चढ़कर डीजे की धुन के साथ पतंगों को उड़ाना शुरू कर दिया था, जो देर शाम तक जारी रहा।
शहर में हर वर्ष मकर संक्रांति का पर्व पतंगोंं को उड़ाने के साथ मनाया जाता है। इस दौरान लोग सुबह ही घरों की छतों पर चढ़कर पतंगें उड़ाना शुरू कर देते है। इस बार भी मंगलवार को मकर संक्राति के पर्व पर लोगों की तरफ से जमकर पतंगबाजी की। इस दौरान लोगों ने घरों की छतों पर चढ़कर डीजे की धुन पर पतंगें उड़ाई। आसमान में एक साथ सैकड़ों की संख्या में पतंगें उड़ती नजर आई। मकर संक्रांति को पूरा शहर वा काटी, आ गई लूट ले, पकड़ ले, या री डोर पकड़, वा गई, काट दी व अन्य आवाजों से गूंजायमान रहा।
मकर संक्रांति के दौरान कई घरों के लोग एक घर की छत पर चढ़कर उड़ाते हुए नजर आए। इस दौरान कई लोगों के बीच पतंगों को काटने के बीच प्रतिस्पर्धा भी रही और एक-दूसरे की पतंग को काटकर उसके साथ मजाक भी करते रहे। मकर संक्राति के पर्व पर डीजे की धुन के साथ कई स्थानों पर लोग घरों की छतों पर नाचते हुए भी नजर आए। सुबह करीब सात बजे से लेकर शाम करीब छह बजे तक पतंगों का उड़ाने का जोर ज्यादा रहा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।