{"_id":"6a86f230e613de80b505b926","slug":"video-piles-of-garbage-on-the-streets-due-to-the-strike-by-jhajjar-sanitation-workers-2026-08-20","type":"video","status":"publish","title_hn":"झज्जर सफाई कर्मचारियों की हड़ताल से सड़कों पर लगे कूड़े के ढेर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झज्जर सफाई कर्मचारियों की हड़ताल से सड़कों पर लगे कूड़े के ढेर
झज्जर। नगर पालिका कर्मचारी संघ हरियाणा व सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा के आह्वान पर नगर परिषद झज्जर के सभी सफाई कर्मचारी 15वें दिन हड़ताल पर रहे।
हड़ताल के चलते शहर के मुख्य मार्गों, बाजारों और कालोनियों में सफाई नहीं हो रही। इसके अलावा डंपिंग साइटों से भी कूड़ा नहीं उठाया जा रहा। इस कारण अब कूड़ा सड़कों तक फैलना शुरू हो गया है। नगर परिषद के 109 सफाई कर्मचारी हड़ताल पर हैं। हड़ताल के कारण शहर के बीकानेर चौक, आंबेडकर चौक, रेवाड़ी रोड, छारा चुंगी सहित अन्य स्थानों पर कूडे़ के ढेर लग गए हैं। शहर में पिछले 15 दिन से लगभग 150 टन कूड़ा पड़ा हुआ है। वाल्मीकि समाज सिलानी गेट झज्जर के प्रधान अभिषेक उर्फ गोलू व ग्रामीण सफाई कर्मचारियों के प्रधान संदीप ने हड़ताल का समर्थन किया।
इकाई प्रधान शिवम चावरिया ने बताया कि 13 मई 2026 में संघ व सरकार के बीच हुए समझौते को सरकार लागू करें, फरीदाबाद अग्निकांड में शहीद हुए कर्मचारियों के परिवार को एक-एक करोड़ रुपये व सरकारी नौकरी दी जाए, पैरोल के सफाई कर्मचारी व सीवरमैन को पक्का किया जाए, झज्जर के 2014 में हटाए हुए 61 कर्मचारियों को ड्यूटी पर वापस लो, ड्यूटी के दौरान मृत्यु होने पर सफाई कर्मचारियों को 20 लाख रुपये की आर्थिक सहायता दी जाए और ठेका प्रथा बंद किया जाए, सेवानिवृत होने पर कर्मचारियों को 10 लाख रुपये दिए जाएं, सभी पैरोल फायरमैन व चालकों को नियमित किया जाए, 5000 रुपये जोखिम भत्ता दिया जाए। इस अवसर पर विकास उज्जैनवाल, गौरव, कृष्ण, सुरेश, बबली, कमलेश, मनीषा, शीतल ,रानी, दया, सुषमा मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।