{"_id":"699af16f5b77efeede0a4b1a","slug":"video-rajya-sabha-mp-kartikeya-sharma-attacked-congress-2026-02-22","type":"video","status":"publish","title_hn":"झज्जर: राज्यसभा सांसद कार्तिकेय शर्मा ने पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा पर बोला हमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झज्जर: राज्यसभा सांसद कार्तिकेय शर्मा ने पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा पर बोला हमला
राज्यसभा सांसद कार्तिकेय शर्मा ने पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा के प्रदेश की कानून व्यवस्था पर दिए गए बयान पर पलटवार किया। उन्होंने कहा कि जनता सुरक्षित है तभी तो हरियाणा में तीसरी बात भारतीय जनता पार्टी की सरकार को लोगों ने चुना है और दूसरी बार नायब सिंह सैनी को मुख्यमंत्री बनाया है। एआई सम्मेलन में यूथ कांग्रेस के प्रदर्शन को लेकर उन्होंने कहा कि ऐसे मौके पर ऐसी हरकत देश को शर्मसार करने वाली है और ऐसी छोटी सोच की कड़े शब्दों में निंदा होनी चाहिए। पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर शाहिद अफरीदी के भारत को चार लोगों द्वारा चलाई जाने वाले बयान पर भी उन्होंने पलटवार करते हुए कहा कि हमें तो यह भी नहीं पता पाकिस्तान को कौन चला रहा है। उन्होंने कहा कि स्व.पंडित भगवत दयाल शर्मा हमेशा गरीब,किसान, मजदूरों सहित 36 बिरादरी को साथ लेकर चलते थे। उनका हमेशा ही लक्ष्य सबका साथ- सबका विकास व गरीबों के उत्थान का मूल मंत्र रहा है। इसी मूल मंत्र के साथ प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी व मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में देश और प्रदेश की सरकार सबका साथ -सबका विकास के प्रतिबद्ध है। कार्तिकेय शर्मा ने कहा कि स्व पंडित भगवत दयाल शर्मा का संपूर्ण जीवन राष्ट्र और समाज के लिए समर्पित रहा। उन्होंने कहा कि उनकी विचारधारा का मूल आधार यह था कि विकास केवल भौतिक प्रगति तक सीमित न रहकर भारतीय सांस्कृतिक मूल्यों पर आधारित होना चाहिए। उन्होंने व्यक्ति, समाज और प्रकृति के बीच संतुलन और सामंजस्य पर जोर दिया। उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वे उनके आदर्शों, सिद्धांतों और त्याग की भावना को अपने जीवन में अपनाएं तथा प्रदेश और देश के विकास में योगदान दें।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।