{"_id":"6958f361b22d3082830e07c0","slug":"video-savitribai-phule-196th-birth-anniversary-celebrated-in-jhajjar-2026-01-03","type":"video","status":"publish","title_hn":"झज्जर: सावित्रीबाई फुले की मनाई गई 196वीं जयंती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जटिया धर्मशाला में राष्ट्र माता सावित्रीबाई फुले की 196वीं जयंती बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता कांग्रेस सेवा दल के जिला अध्यक्ष रमेश जाखड़ ने तथा संचालन महासचिव राजवीर राहर ने किया। सर्वप्रथम सावित्रीबाई फुले की प्रतिमा को श्रद्धा सुमन अर्पित किए। वक्ताओं ने सावित्रीबाई फुले के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि भारत की प्रथम महिला शिक्षिका सावित्रीबाई फुले ने ऐसी समय में महिलाओं, कमजोरों तथा वंचित समूहों की आवाज उठाई।
जिस समय उस वर्ग से संबंध होना, एक मानव होने से कोसों दूर की बात होती थी। मात्र नौ साल की आयु में शादी हो जाना, पिछड़े समाज से होना,मन में परिवर्तन के विचार होना,जब लड़की को पढ़ाना घोर पाप माना जाता हों आदि कारकों के मध्य लड़कियों के लिए स्कूलों को खोलना और चलाना, ऐसे साहसिक कदमों का दूसरा कोई उदाहरण शायद विश्व में कोई हो। वक्ताओं ने कहा कि राष्ट्रमाता सावित्रीबाई फुले के विचारों की प्रासंगिकता दो सौ सालों बाद भी वैसी की वैसी बनी हुई है।जब तक समाज महिलाओं को, वंचित समूहों को आगे बढ़ने के अवसर पैदा नहीं करेगी, तब तक देश वास्तविक उन्नति नहीं कर सकता।
इस अवसर पर कांग्रेस एस सी सैल के राज्य महासचिव प्रदीप गोच्छी, जिला कांग्रेस अध्यक्ष संजय यादव, जिला एससी सैल प्रधान डा. विजय, धर्म सिंह रणखंडा, जिला कांग्रेस सेवादल अध्यक्ष रमेश जाखड़, महासचिव राजबीर राहर मौजूद थे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।