Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Jhajjar/Bahadurgarh News
›
The Bahadurgarh branch of the Bharat Vikas Parishad organized a Havan Yajna and distributed Prasad on the occasion of the Hindu New Year.
{"_id":"69bbc432b301f6cb68074a67","slug":"video-the-bahadurgarh-branch-of-the-bharat-vikas-parishad-organized-a-havan-yajna-and-distributed-prasad-on-the-occasion-of-the-hindu-new-year-2026-03-19","type":"video","status":"publish","title_hn":"भारत विकास परिषद बहादुरगढ़ शाखा ने हिन्दू नव वर्ष पर किया हवन यज्ञ, प्रसाद वितरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भारत विकास परिषद बहादुरगढ़ शाखा ने हिन्दू नव वर्ष पर किया हवन यज्ञ, प्रसाद वितरण
भारत विकास परिषद की बहादुरगढ़ शाखा द्वारा हिन्दू नव वर्ष संवत 2083 के उपलक्ष्य में वीरवार को हवन यज्ञ एवं प्रसाद वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन गणपति कम्प्यूटर केन्द्र पर विधि-विधान से मंत्रोच्चारण के साथ संपन्न हुआ।
इस अवसर पर समाजसेवी मुकेश बंसल और स्वीटी बंसल मुख्य यजमान के रूप में उपस्थित रहे। प्रांतीय उपाध्यक्ष मूलचंद जोशी एवं जिला समन्वयक सतीश शर्मा ने हिन्दू नव वर्ष की स्थापना पर प्रकाश डालते हुए बताया कि इसी दिन ब्रह्मा जी ने सृष्टि की रचना आरंभ की थी और महाराजा विक्रमादित्य ने अपना राज्य स्थापित किया था।
यजमान मुकेश बंसल और स्वीटी बंसल ने कहा कि हिन्दू नव वर्ष का ऐतिहासिक महत्व अत्यंत महत्वपूर्ण है और इसकी शुरुआत विक्रम संवत के रूप में महाराजा विक्रमादित्य द्वारा की गई थी। शाखा अध्यक्ष रमेश गुप्ता और सचिव विजय पुन्हानी ने भारतीय संस्कृति के अनुसार नव वर्ष मनाने का आह्वान किया।
प्राचार्या डॉ. राजवन्ती शर्मा और प्राचार्य डॉ. कुलदीप जून ने भी हिन्दू नव वर्ष के महत्व पर विस्तार से जानकारी दी। कार्यक्रम के अंत में गणपति कम्प्यूटर की ओर से प्रसाद वितरण किया गया।
इस मौके पर पूर्व अध्यक्ष हरीश बजाज, वीरेन्द्र कौशिक, रमेश सुखीजा, दीपेश राठी, डॉ. संजीव कुक्कल, सरपंच जयभगवान शर्मा, अशोक पुन्हानी, एडवोकेट दीपक पंवार, नारायण लखोटिया, विनोद गिरधर, सुरजीत घावरी सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।