{"_id":"69f88b2b2dbc323bb1087f93","slug":"video-the-strike-of-sanitation-workers-continued-for-the-fourth-day-2026-05-04","type":"video","status":"publish","title_hn":"झज्जर: सफाई कर्मचारियों की हड़ताल चौथे दिन भी रही जारी, पांच मई तक कर्मचारियों ने बढ़ाई हड़ताल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झज्जर: सफाई कर्मचारियों की हड़ताल चौथे दिन भी रही जारी, पांच मई तक कर्मचारियों ने बढ़ाई हड़ताल
नगर परिषद सफाई कर्मचारियों की हड़ताल सोमवार को चौथे दिन भी जारी रही। हड़ताल का असर शहर के मुख्य मार्गों व कालोनियों की सफाई व्यवस्था पर दिखने लगा है। शहर के मुख्य मार्गों व कालोनियों में कूडे़ के ढेर लगने शुरू हो गए हैं। तेज आंधी चलने की वजह से कूड़ा उड़कर सड़कों तक आ गया है, लेकिन सफाई न होने के कारण चारों तरफ गंदगी का आलम नजर आ रहा है। झज्जर शहर से प्रतिदिन 35 टन कूड़ा निकलता है जबकि तीन दिन से शहर में सफाई नहीं हुई है, ऐसे में लगभग 100 टन से अधिक कूड़ा शहर में एकत्रित हो गया है। नगर परिषद में 109 कर्मचारी सफाई का काम संभाले हुए हैं, लेकिन हड़ताल के चलते कोई काम नहीं कर रहा। केवल घर-घर कूड़ा उठान का काम जारी है।वहीं नगर पालिका कर्मचारी संघ हरियाणा संबंधित सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा के आह्वान पर रविवार को नगर परिषद के कच्चे सफाई कर्मचारी चौथे दिन भी हड़ताल पर बैठे। इसकी अध्यक्षता इकाई प्रधान शिवम चावरिया ने की व मंच का संचालन सचिव विकास उज्जैनवाल ने किया।उन्होंने बताया कि उनकी मुख्य मांगों में 23 दिसंबर 2025 और 31 दिसबर 2025 को जो सुप्रीम कोर्ट और हाईकोर्ट का आदेश आया है, उसके तहत जिनको 5 साल या 10 साल हो गए हैं। उनको सरकार पक्का करें। ठेका प्रथा बंद की जाए, पुरानी पेंशन बहाल की जाए, कच्चे कर्मचारियों को पक्का करे और अन्य सभी मांगों के लेटर जारी किया जाए। अग्निशमन विभाग फरीदाबाद के कर्मचारियों काे शहीद का दर्जा देकर एक-एक करोड़ रुपये की आर्थिक सहायता, परिवार में एक सरकारी नौकरी दी जाए। झज्जर में भूख हड़ताल पर बैठे पालिका रोल सफाई कर्मचारी राजेश के परिवार को एक सरकारी नौकरी व 50 लाख रुपये की राशि दी जाए। इस अवसर पर गौरव टॉक, कृष्ण, कमलेश, बबली, मनीषा, शीतल, रानी, अंजू, किरण, जग्गू, सरस्वती, सुमित्रा, मुकेश, विनोद गुर्जर, दुष्यंत मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।