{"_id":"69809bd5a1ad221e4b03138b","slug":"video-the-team-inspected-the-government-model-sanskriti-senior-secondary-school-dhakla-2026-02-02","type":"video","status":"publish","title_hn":"झज्जर: मेगा मॉनिटरिंग के तहत टीम ने राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय ढाकला का किया निरीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झज्जर: मेगा मॉनिटरिंग के तहत टीम ने राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय ढाकला का किया निरीक्षण
जिला झज्जर के विद्यालयों की मेगा मॉनिटरिंग के तीसरे और अंतिम चरण में सोमवार को राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय ढाकला में मेगा मॉनिटरिंग के लिए डॉक्टर निर्मल गुलिया, प्रवक्ता इंग्लिश, डाइट माछरौली ने की।
विद्यालय के प्राचार्य वेद प्रकाश ने बताया कि सबसे पहले उन्होंने बच्चों की प्रार्थना सभा का अवलोकन किया। टीम ने प्रार्थना, पीटी, स्लोगन, शपथ, मुख्य समाचार आदि सभी एक्टिविटी को नोट किया। सभी बच्चों और अध्यापकों की उपस्थिति नोट की। इसके बाद कक्षा पहली से 12वीं तक सभी कक्षाओं का अवलोकन किया। बच्चों की नोटबुक, सिलेबस, नॉलेज को चेक किया। बच्चों की एग्जाम की तैयारी नोट की। प्राचार्य सहित सभी अध्यापकों की टीचर डायरी चेक की गई। सभी प्रयोगशालाओं व लाइब्रेरी का रिकॉर्ड चेक किया। विद्यालय में पीटीएम व मिड डे मील का रिकॉर्ड चेक किया गया। बच्चों के पीने के पानी की व्यवस्था और टॉयलेट आदि चेक किए गए। विद्यालय के सभी कमरों व पूरे प्रांगण की साफ सफाई चेक की गई।
अंत में सभी स्टाफ मेंबर्स की मीटिंग आयोजित की गई, जिसमें उन्होंने सुबह से शाम तक के सभी क्रियाकलापों का विश्लेषण का प्रस्तुत किया। गुलिया ने अध्यापकों के साथ अपना अनुभव शेयर किया। विद्यालय के लिए कुछ सहयोगी चीजें उन्होंने साझा की। कुछ नई चीजें भी विद्यालय से उन्होंने नोट की। विद्यालय के प्राचार्य वेदप्रकाश ने बताया कि इस तरह की मेगा मॉनिटरिंग विद्यालय के रिकॉर्ड, पढ़ाई, विद्यालय की व्यवस्था को ठीक दशा, दिशा देने के लिए बहुत लाभकारी है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।