{"_id":"6999aada53b4a30f0c0f68ad","slug":"video-the-winning-students-of-the-state-level-legal-literacy-competition-were-honored-2026-02-21","type":"video","status":"publish","title_hn":"परनाला विद्यालय में राज्य स्तरीय कानूनी साक्षरता प्रतियोगिता के विजेता विद्यार्थियों का किया गया सम्मान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
परनाला विद्यालय में राज्य स्तरीय कानूनी साक्षरता प्रतियोगिता के विजेता विद्यार्थियों का किया गया सम्मान
परनाला गांव स्थित पीएम श्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय परनाला में राज्य स्तरीय कानूनी साक्षरता प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों का सम्मान समारोह आयोजित किया गया। यह कार्यक्रम सुनहरा कल फाउंडेशन और द्रोणाचार्य कोचिंग सेंटर के संयुक्त तत्वावधान में हुआ। प्रतियोगिता कुरुक्षेत्र में आयोजित हुई थी, जिसमें कक्षा बारहवीं के विद्यार्थी मयंक, संजीत और खुशी ने प्रश्नोत्तरी वर्ग में तृतीय स्थान प्राप्त कर विद्यालय का नाम रोशन किया, जबकि छात्रा कामना ने सामाजिक विषयों पर आधारित चलचित्र प्रतियोगिता में उल्लेखनीय स्थान हासिल किया।
समारोह की अध्यक्षता प्राचार्या संतोष कुमारी ने की। मुख्य अतिथियों ने विद्यार्थियों को स्मृति चिन्ह, पुस्तकें और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया तथा विधिक जागरूकता, समय प्रबंधन, लक्ष्य निर्धारण और सकारात्मक सोच के महत्व पर प्रकाश डाला। अतिथियों ने अनुशासन, परिश्रम और नैतिक मूल्यों को अपनाने की प्रेरणा दी। कार्यक्रम का संचालन पूजा शर्मा ने किया और अंत में प्राचार्या ने सभी अतिथियों, आयोजकों व विद्यार्थियों का आभार व्यक्त किया। समारोह उत्साहपूर्ण वातावरण में सम्पन्न हुआ।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।