{"_id":"6a1c40a0ab33bc69af086f7d","slug":"video-there-is-no-memorial-for-bishan-das-martyred-in-the-1962-war-2026-05-31","type":"video","status":"publish","title_hn":"झज्जर: 1962 की लड़ाई में शहीद बिशन दास के नाम नहीं कोई स्मारक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झज्जर: 1962 की लड़ाई में शहीद बिशन दास के नाम नहीं कोई स्मारक
गांव दुजाना में नवाबी रियासत के चलते गांव का एक ही सैनिक 1962 भारत-चीन की लड़ाई में शहीद हुआ था, लेकिन अभी तक गांव में शहीद के नाम से कोई मूर्ति व स्मारक नहीं बनाया गया। परिजनों ने मांग की है कि गांव में शहीद बिशन दास की मूर्ति व स्मारक बनाया जाना चाहिए।
भले ही गांव दुजाना में बने शहीद स्मारक पार्क के गौरव पट्ट पर प्रथम विश्व युद्ध से लेकर भारत-चीन युद्ध के वीरों के नाम लिखे हुए हो, लेकिन जिन वीरों के गौरव पट्ट पर नाम लिखे हुए वह गांव के दुजाना के आसपास गांवों के सैनिक थे, क्योंकि गांव दुजाना में तो नवाबी रियासत थी। जब भारत-पाकिस्तान अलग हुआ तो प्रथम विश्व युद्ध से लेकर भारत-चीन युद्ध के वीरों के परिजनों को गांव दुजाना में जमीन मिली थी, जिसके चलते अब गौरव पट्ट पर वीरों के नाम लिखे हुए हैं। बिशन दास 1959 में सेना में भर्ती हुए थे और 1962 में भारत-चीन की लड़ाई में शहीद हो गए थे। उनके नाम पर सरकार की तरफ से कोई शहीद स्मारक नही बनाया हुआ हैं। परिजनों की मांग है कि शहीद हुए बिशन दास के नाम पर गांव में शहीद की मूर्ति व स्मारक बनाया जाए।
गांव दुजाना में नवाबों की रियासत थी और गांव दुजाना का एक सैनिक 1962 की लड़ाई में शहीद हुआ था। इसके अलावा कोई भी गांव सैनिक शहीद नहीं हुआ हैं। गांव के गौरव पट्ट पर जिन शहीदों के नाम लिखे हुए है, उनके परिजनों को जब भारत-पाकिस्तान अलग हुआ था। उसके बाद गांव के जमीन मिली थी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।