{"_id":"6a1d3a2c20c12da8420cbf81","slug":"video-inld-protests-against-inflation-and-rising-fuel-prices-2026-06-01","type":"video","status":"publish","title_hn":"झज्जर: महंगाई और बढ़ती ईंधन कीमतों के खिलाफ इनेलो ने किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झज्जर: महंगाई और बढ़ती ईंधन कीमतों के खिलाफ इनेलो ने किया प्रदर्शन
बढ़ती महंगाई,पेट्रोल-डीजल, रसोई गैस के लगातार बढ़ते दामों के विरोध में सोमवार को इनेलो कार्यकर्ताओं ने शहर में प्रदर्शन किया। पार्टी कार्यकर्ता इनेलो कार्यालय से एकत्रित होकर प्रदर्शन करते हुए लघु सचिवालय पहुंचे और सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।
प्रदर्शन का नेतृत्व इनेलो के जिला अध्यक्ष सतपाल पहलवान ने किया। प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि महंगाई लगातार बढ़ रही है, जिससे आम जनता का जीवन प्रभावित हो रहा है। पेट्रोल, डीजल और घरेलू गैस सिलिंडर के दामों में हुई बढ़ोतरी ने गरीब और मध्यम वर्गीय परिवारों का बजट पूरी तरह बिगाड़ दिया है। लघु सचिवालय पहुंचने के बाद कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ नारे लगाए और महंगाई पर नियंत्रण करने की मांग उठाई। इनेलो नेताओं ने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार आम जनता को राहत देने में पूरी तरह विफल साबित हुई है। आवश्यक वस्तुओं के बढ़ते दामों के कारण लोगों को आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इसके बाद इनेलो कार्यकर्ताओं ने एसडीएम के माध्यम से राज्यपाल के नाम एक मांग पत्र सौंपा। ज्ञापन में पेट्रोल, डीजल और रसोई गैस की कीमतों में कमी करने, महंगाई पर नियंत्रण लगाने, आम जनता को राहत देने की मांग की गई।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।