{"_id":"6a1bf4af436eefea160f47b7","slug":"video-farmers-in-bahadurgarh-protest-by-burning-copies-of-msp-orders-demand-implementation-of-c250-msp-2026-05-31","type":"video","status":"publish","title_hn":"बहादुरगढ़ में एमएसपी आदेश की प्रतियां फूंक किसानों ने जताया विरोध, सी2+50% एमएसपी लागू करने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बहादुरगढ़ में एमएसपी आदेश की प्रतियां फूंक किसानों ने जताया विरोध, सी2+50% एमएसपी लागू करने की मांग
संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर शनिवार को बहादुरगढ़ के लाल चौक पर किसानों ने केंद्र सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान किसानों ने खरीफ फसलों के घोषित न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) से संबंधित आदेशों की प्रतियां जलाकर अपना रोष व्यक्त किया।
किसान नेताओं जयकरण मांडौठी, सुमित छिकारा और रामकिशन ने कहा कि किसान लंबे समय से स्वामीनाथन आयोग की सिफारिशों के अनुसार सी2+50 प्रतिशत के फार्मूले पर गारंटीकृत एमएसपी की मांग कर रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि किसान आंदोलन के दौरान किए गए वादों से केंद्र सरकार पीछे हट गई है।
किसान नेताओं सतबीर सिंह बल्हारा, राजबीर सिंह छिल्लर और सतीश कुमार ने कहा कि खेती की लागत लगातार बढ़ रही है, जबकि एमएसपी में नाममात्र की वृद्धि की गई है। किसानों ने डीएपी और यूरिया की कमी, कालाबाजारी तथा डीजल, पेट्रोल और रसोई गैस की बढ़ती कीमतों पर भी नाराजगी जताई।
प्रदर्शनकारियों ने महंगाई पर नियंत्रण, किसानों को लागत का डेढ़ गुना एमएसपी, रोजगार और गरीबों को कर्जमुक्त करने की मांग उठाई। प्रदर्शन में लालजी, रामदत्त, राकेश, पवन, राहुल, दीपक, दिलशेर सिंह और गुरदीप सिंह सहित अनेक किसान शामिल रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।