{"_id":"680df243d39226a4500eac0e","slug":"video-three-and-a-half-year-old-girl-died-after-falling-into-a-well-while-playing-in-jhajjar-2025-04-27","type":"video","status":"publish","title_hn":"झज्जर में खेलते हुए होद में गिरने से साढ़े तीन वर्षीय बच्ची की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झज्जर में खेलते हुए होद में गिरने से साढ़े तीन वर्षीय बच्ची की मौत
शहर की प्रोफेसर कॉलोनी निवासी साढ़े तीन वर्षीय एक बच्ची की शनिवार को पानी की होद में डूबने से मौत हो गई। मृतका दिवन्या अपनी माता कोमल के साथ मायके में आई थी। देर को बच्ची का शव होद में मिला और रविवार को पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया।
रोहतक निवासी दीपक ने बताया कि वे रोहतक के निवासी हैं और उनकी शादी दादरी के प्रोफेसर कॉलोनी निवासी कोमल से हुई थी। अब इस शादी से उन्हें एक डेढ़ वर्षीय बेटा और साढ़े तीन साल की बेटी दिवन्या थी। कोमल अभी गर्भवती हैं और इसके कारण वह मायके आई थी। दीपक भी उनके साथ आ गया और यहीं पर मजदूरी करने लगा। शनिवार को दिवन्या घर के बाहर खेल रही थी और सभी घर के लोग अंदर थे। उसी दौरान दीपक सामान लेने के लिए बाजार में आया था। परिजनों ने सोचा कि दीपक दिवन्या को लेकर गया है और उन्होंने बच्ची को नहीं संभाला।
इसके बाद शाम करीब 5 बजे दीपक घर लौटा तो परिजनों ने पूछताछ की और बच्ची न मिलने पर अपने स्तर पर भी जांच की। सफलता न मिलने पर उन्होंने पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई और पुलिस जांच की तो घर से करीब 100 मीटर दूरी पर एक घर निर्माण कार्य जारी था।
वहीं, पानी के लिए अस्थायी होद बनाई हुई थी। रात 8 बजे होद के पास जाकर देखा तो दिवन्या इसमें गिरी मिली। इसके बाद परिजनों ने उसे बाहर निकाला, लेकिन तब दिवन्या के शरीर में पानी जाने के कारण मौत हो चुकी थी। बाद में पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए शवगृह में रखवा दिया। रविवार को दीपक के बयान कागजी प्रक्रिया पूरी और इत्तफाकिया मौत की कार्रवाई की गई। जांच अधिकारी एएसआई बिजेंद्र सिंह ने बताया कि बच्ची का पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया गया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।