Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Jind News
›
A person was killed in Jind after being attacked with sharp weapons, father and son were injured
{"_id":"685a620c5b371b23880aa03a","slug":"video-a-person-was-killed-in-jind-after-being-attacked-with-sharp-weapons-father-and-son-were-injured-2025-06-24","type":"video","status":"publish","title_hn":"जींद में तेजधार हथियारों से हमला कर व्यक्ति की हत्या, बाप-बेटा घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जींद में तेजधार हथियारों से हमला कर व्यक्ति की हत्या, बाप-बेटा घायल
जिले के गांव भिड़ताना में 10-15 लोगों ने एक परिवार पर तेज हथियारों से हमला कर एक व्यक्ति की हत्या कर दी जबकि दो घायल हो गए। पिल्लूखेड़ा थाना पुलिस ने दो लोगों को नामजद करते हुए दर्जन से ज्यादा लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस ने आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए तीन टीमों का गठन किया है। मामला परिवार के लोगों के बीच आपसी रंजिश का है।
सोमवार देर रात गांव के नरेश उर्फ नेशा तथा राजेश उर्फ भालू ने बाहर से करीब दर्जन भर लोगों को बुलाकर 62 वर्षीय रणधीर और उसके परिवार पर तेजधार हथियारों से हमला कर दिया, जिसमें रणधीर की मौत हो गई जबकि सूबेदार रणबीर फौजी और उसका बेटा शिवकुमार घायल हो गए। दोनों घायलों को जींद के नागरिक अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। मृतक रणधीर के शव का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों के हवाले कर दिया है।
करीब महीना पहले भी दोनों पक्षों के बीच झगड़ा हुआ था। सोमवार को दिन में भी दोनों पक्ष के बीच कहासुनी हुई थी। इसके बाद नरेश और राजेश ने बाहर से अपने साथियों को बुलाकर देर रात रणधीर के मकान पर हमला बोल दिया जिसमें रणधीर की मौत हो गई। बताया गया है कि हमले का शिकार हुए परिवार को पहले से इस बात का अंदेशा हो गया था कि नरेश और राजेश कोई वारदात कर सकते हैं।
इसी बात को ध्यान में रखते हुए उन्होंने परिवार की महिलाओं को पड़ोस में दूसरे मकान में सुला दिया था जबकि परिवार के पुरुष अपने ही मकान में सो रहे थे। देर रात दर्जन घर से ज्यादा लोगों ने मकान में घुसकर हमला कर दिया और रणधीर की हत्या कर दी गई। पुलिस का कहना है कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए तीन टीमों का गठन किया गया है और जल्द ही नरेश और राजेश को गिरफ्तार करके बाकी लोगों के बारे में जानकारी हासिल की जाएगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।