{"_id":"6a39510c39344a07bc073df2","slug":"video-demand-raised-to-address-issues-arising-from-flaws-in-the-e-shram-portal-2026-06-22","type":"video","status":"publish","title_hn":"श्रम पोर्टल की खामियों के कारण आ रही परेशानियों को दूर करने को उठाई मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
श्रम पोर्टल की खामियों के कारण आ रही परेशानियों को दूर करने को उठाई मांग
निर्माण मजदूरों ने श्रम मंत्री और मुख्यमंत्री के पुतलों का किया दहन
--
संवाद न्यूज एजेंसी
जींद। संयुक्त निर्माण मजदूर मोर्चा के आह्वान पर सोमवार को जुलाना में निर्माण मजदूरों ने प्रदेश सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। उन्होंने लेबर शेड से लेकर पुरानी अनाज मंडी तक श्रममंत्री और मुख्यमंत्री की शवयात्रा निकालकर उसका दहन किया। अध्यक्षता ब्लॉक उपाध्यक्ष सुरेश करसोला और इंटक नेता सरोज ने संयुक्त रूप से की। संचालन दीनदयाल ने किया।
इस दौरान भवन निर्माण कामगार यूनियन के जिला सचिव संदीप जाजवान, यूनियन के जिला उपाध्यक्ष कपूर सिंह, इंटक के राज्य महामंत्री कृष्ण नैन, इंटक के जिला प्रधान सतीश बड़ौदा ने कहा कि प्रदेश के निर्माण मजदूर लंबे समय से अपने अधिकारों और कल्याणकारी योजनाओं के लिए संघर्ष कर रहे हैं, लेकिन सरकार उनकी मांगों की लगातार अनदेखी कर रही है। श्रम पोर्टल की खामियों, पंजीकरण एवं नवीनीकरण में आ रही परेशानियों तथा विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के लाभ से मजदूरों को वंचित किए जाने के कारण मजदूरों में भारी रोष है। उन्होंने कहा कि श्रम पोर्टल पर सभी प्रकार की दिक्कतों को तुरंत दूर किया जाए तथा निर्माण श्रमिकों की सभी लंबित योजनाओं के आवेदनों को जल्द स्वीकृत कर लाभ दिया जाए। सभी पात्र निर्माण मजदूरों का पंजीकरण सुनिश्चित किया जाए और वर्ष 2025 में बंद हुई सहायता योजनाओं का लाभ भी पात्र मजदूरों को प्रदान किया जाए। यदि मजदूरों की मांगों का शीघ्र समाधान नहीं किया गया तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा और 21 जुलाई को जिला स्तर पर प्रदर्शन करते हुए डिप्टी स्पीकर के आवास का घेराव किया जाएगा। इसकी तैयारियों को लेकर प्रत्येक गांव में जाकर श्रम मंत्री और मुख्यमंत्री का पुतला दहन करते हुए आंदोलन की तैयारी की जाएगी। उनकी मांग है कि श्रम पोर्टल की सभी तकनीकी खामियां दूर की जाएं। निर्माण मजदूरों के लंबित आवेदनों को तुरंत मंजूरी दी जाए। पात्र मजदूरों का पंजीकरण एवं नवीनीकरण सुनिश्चित किया जाए। बंद कल्याणकारी योजनाओं को दोबारा शुरू किया जाए। मजदूरों की सामाजिक सुरक्षा, पेंशन, स्वास्थ्य और शिक्षा संबंधी योजनाओं को मजबूत किया जाए। न्यूनतम मजदूरी कानून का सख्ती से पालन कराया जाए तथा मजदूर विरोधी कानूनों को वापस लिया जाए। इस मौके पर कश्मीर सिंह, आनंद, दीपक, पवन, सुनील देवी, नीलम, सोनिया, सुशीला, गुड्डी मौजूद रही।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।