{"_id":"6a3bd045bf06e169a904654c","slug":"video-samyukt-kisan-morchas-protest-continued-on-the-1525th-day-as-well-in-narwana-2026-06-24","type":"video","status":"publish","title_hn":"नरवाना: 1,525वें दिन भी जारी रहा संयुक्त किसान मोर्चा का धरना, भारत-अमेरिका व्यापार समझौते पर जताई चिंता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नरवाना: 1,525वें दिन भी जारी रहा संयुक्त किसान मोर्चा का धरना, भारत-अमेरिका व्यापार समझौते पर जताई चिंता
संयुक्त किसान मोर्चा का धरना बुधवार को 1525वें दिन भी जारी रहा। धरने का नेतृत्व अखिल भारतीय किसान सभा हरियाणा के राज्य अध्यक्ष मास्टर बलबीर सिंह ने किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता रामप्यारी लोधर ने की, जबकि मंच संचालन सतबीर खरल ने किया। धरने को संबोधित करते हुए मास्टर बलबीर सिंह ने केंद्र सरकार की नीतियों पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि सरकार अपने कार्यों को अन्य दलों से अलग बताती है, लेकिन देश के संसाधनों और संस्थाओं की सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं। उन्होंने अपने संबोधन में मंदिरों से जुड़ी घटनाओं का उल्लेख करते हुए सरकार की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए और कहा कि जनता को वास्तविक तथ्यों की जानकारी नहीं मिल पा रही है। मास्टर बलबीर सिंह ने भारत और अमेरिका के बीच प्रस्तावित व्यापार समझौते को लेकर भी चिंता जताई। उनका दावा था कि यदि जुलाई के अंत तक यह समझौता अंतिम रूप लेता है और बड़े पैमाने पर बिना शुल्क के विदेशी उत्पाद भारत में आते हैं तो इसका सीधा असर देश के किसानों पर पड़ेगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।