{"_id":"689c7ca0048f1dd1da03904d","slug":"video-kisan-morcha-protest-in-jind-2025-08-13","type":"video","status":"publish","title_hn":"जींद: संयुक्त किसान मोर्चा ने किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संयुक्त किसान मोर्चा एवं केंद्रीय ट्रेड यूनियनों के देशव्यापी आह्वान पर किसान व मजदूरों ने कैथल रोड बाईपास से लघु सचिवालय पर ट्रैक्टर, मोटरसाइकिल, कार मार्च निकाला गया। प्रदर्शन करके राष्ट्रपति के नाम व मुख्यमंत्री के नाम एसडीएम सत्यवान मान को ज्ञापन दिया गया।
ज्ञापन से पहले तमाम किसान, मजदूर व कर्मचारियों ने लघु सचिवालय पर एक जनसभा की जिसकी अध्यक्षता सयुंक्त रूप से कॉमरेड रमेश चंद्र, बारू राम, संजीव ढांडा, प्रताप नंबरदार, बिंद्र नंबरदार, राजेंद्र पहलवान, जयबीर राजुरा भैण, फूल सिंह श्योकंद और रमेश कंडेला ने किया। सुरेश राठी, किसान नेता फूल सिंह श्योकंद, गुरुबचन दिल्लूवाला, राजेंद्र वैद्य, छज्जू कंडेला, धर्मपाल नगूरां, सुदेश नगूरां ने प्रदर्शन के दौरान कॉर्पोरेट परस्त नीतियों के खिलाफ पुतला दहन किया। किसान नेताओं ने कहा कि भारत पर अमेरिकी राष्ट्रपति द्वारा थोपे गए 25 प्रतिशत टैरिफ को भारत की संप्रभुता पर हमला मानता है और इसका कड़ा विरोध करता है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।