{"_id":"689c29f3dc35126057051424","slug":"video-bjp-members-took-out-grand-tricolor-yatra-under-leadership-of-former-union-minister-2025-08-13","type":"video","status":"publish","title_hn":"पूर्व केंद्रीय मंत्री के नेतृत्व में भाजपाजनों ने निकाली भव्य तिरंगा यात्रा, VIDEO","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पूर्व केंद्रीय मंत्री के नेतृत्व में भाजपाजनों ने निकाली भव्य तिरंगा यात्रा, VIDEO
हर घर तिरंगा अभियान के तहत मंगलवार को अजगरा विधानसभा के चोलापुर मंडल में भाजपाजनों ने भव्य तिरंगा यात्रा निकाली। पूर्व केंद्रीय मंत्री डा.महेंद्रनाथ पांडेय एवं भाजपा के जिला उपाध्यक्ष अखंड प्रताप सिंह के नेतृत्व में बैंडबाजा संग धरसौना बाजार से हाथों में तिरंगा झंडा लेकर निकले भाजपा कार्यकर्ता वंदे मातरम एवं भारत माता की जयकारा लगाते हुए चोलापुर स्थित शहीद स्मारक पर पहुंचे।अमर बलिदानियों को याद कर उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण किया।देश के प्रति राष्ट्रभक्ति की अलख जगाई गयी।शसक्त भारत का संदेश देते हुए घरों पर तिरंगा झंडा लगाने हेतु ग्रामीणों को प्रेरित किया गया।यात्रा के दौरान स्कूल-कालेज के बच्चे भी शामिल हुए।
तिरंगा यात्रा में पूर्व केंद्रीय मंत्री डा.महेन्द्रनाथ पांडेय, भाजपा के जिला उपाध्यक्ष अखंड प्रताप सिंह, त्रिभुवन सिंह, विनय सिंह 'हिटलर', चन्द्रशेखर सिंह, गोपाल सिंह, मंडल अध्यक्ष विपिन राय, बब्बू उपाध्याय, श्रीनिकेतन मिश्र, जिला कार्यकारिणी सदस्य श्वेतांक तिवारी, उपेंद्र दूबे, अवनीश सिंह, अरविंद सेठ, रवींद्र सिंह, राजेश, मंगला यादव, विनोद, विशाल सिंह, अखिलेश जायसवाल समेत सैकड़ो कार्यकर्ता शामिल रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।