Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Jind News
›
Meeting of traders held in Julana, Jind, regarding the attempted abduction of a businessman
{"_id":"69bbf0e0a1b2971e6d0f0519","slug":"video-meeting-of-traders-held-in-julana-jind-regarding-the-attempted-abduction-of-a-businessman-2026-03-19","type":"video","status":"publish","title_hn":"जींद के जुलाना में व्यापारी के अपहरण के प्रयास के मामले में हुई व्यापारियों की बैठक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जींद के जुलाना में व्यापारी के अपहरण के प्रयास के मामले में हुई व्यापारियों की बैठक
कस्बे के हनुमार मंंदिर में 17 मार्च को हुए व्यापारी के अपहरण के प्रयास के मामले में व्यापारियों की एक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता कैलाश सिंगला ने की। बैठक में डीएसपी संदीप कुमार पहुंचे।कैलाश सिंगला ने बताया कि मंगलवार सुबह करीब 6 बजे व्यापारी सुशील के अपहरण का प्रयास किया गया था।
हैरानी की बात यह है कि यह घटना मंडी चौकी से महज कुछ कदमों की दूरी पर हुई, इसके बावजूद पुलिस अभी तक किसी भी आरोपी तक नहीं पहुंच सकी है। उन्होंने कहा कि यदि मुख्य बाजार और मंडी क्षेत्र में ही व्यापारी सुरक्षित नहीं हैं, तो यह कानून व्यवस्था पर बड़ा सवाल है।
डीएसपी संदीप कुमार ने कहा कि पुलिस आरोपियों की पकड़ के नजदीक है। जल्द से जल्द आरोपियों को काबू किया जाएगा। व्यापारियों ने बंद कमरे में डीएसपी से बात की। बाहर आकर कैलाश सिंगला ने कहा कि उन्हें पुलिस प्रशासन पर पूरा भरोसा है। पुलिस जल्द ही आरोपियों को काबू कर लेगी। उन्होंने कहा कि अगर रविवार तक पुलिस आरोपियों को नही पकड़ पाती है तो व्यापारी कड़ा फैसला लेंगे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।