Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Jind News
›
VIDEO : Mock drill conducted in civil hospital to deal with emergency situations in Jind
{"_id":"6735e049d8e02b3f970ffdd0","slug":"video-mock-drill-conducted-in-civil-hospital-to-deal-with-emergency-situations-in-jind","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : जींद में आपातकालीन परिस्थितियों से निपटने के लिए नागरिक अस्पताल में हुई मॉक ड्रिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : जींद में आपातकालीन परिस्थितियों से निपटने के लिए नागरिक अस्पताल में हुई मॉक ड्रिल
जींद में एडीसी विवेक आर्य की अध्यक्षता में वीरवार को नागरिक अस्पताल में आपातकालीन परिस्थितियों से निपटने के उद्देश्य से एक मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया। इस अभ्यास का उद्देश्य अस्पताल के चिकित्सकों, कर्मचारियों और विभिन्न विभागों को आपदा प्रबंधन के लिए तैयार करना था, ताकि किसी भी आपात स्थिति में तत्परता और कुशलता के साथ कार्य किया जा सके।
एडीसी विवेक आर्य ने कहा कि मॉक ड्रिल के माध्यम से आपातकालीन स्थिति में तैयारियों का आकलन किया जाता है। यह हमारे विभागों और कर्मचारियों को वास्तविक स्थिति में समन्वित प्रयासों से समस्या का समाधान करने की दक्षता प्रदान करता है। मॉक ड्रिल के बाद उन्होंने अस्पताल का निरीक्षण भी किया। मुख्य चिकित्सा अधिकारी गोपाल गोयल ने बताया कि मॉक ड्रिल का आयोजन करने का मुख्य उद्देश्य सरकार द्वारा प्रदान की जा रही आपात सेवाओं को समय पर जनता तक पहुंचाना है। उन्होंने बताया कि दुर्घटनास्थल पर एम्बुलेंस के पहुंचने का मानक समय 10 से 15 मिनट है। और आज आयोजित मॉक ड्रिल में एंबुलेंस 10 से 12 मिनट में मौके पर पहुंची और मरीज को तुरंत एमरजेंसी में शिफ्ट करके उपचार शुरू किया गया। इस अभ्यास के दौरान विभिन्न बीमारियों, आपदाओं और दुर्घटनाओं की स्थितियों में प्रतिक्रिया की प्रक्रिया का भी प्रदर्शन किया गया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।