Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Jind News
›
VIDEO : Online services at Atal Seva Kendra were disrupted due to maintenance of Haryana State Data Center
{"_id":"6794e561872155ea8b011856","slug":"video-online-services-at-atal-seva-kendra-were-disrupted-due-to-maintenance-of-haryana-state-data-center","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : हरियाणा राज्य डेटा सेंटर रख रखाव के कारण अटल सेवा केंद्र पर ऑनलाइन सेवाएं रही बाधित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : हरियाणा राज्य डेटा सेंटर रख रखाव के कारण अटल सेवा केंद्र पर ऑनलाइन सेवाएं रही बाधित
हरियाणा राज्य डेटा सेंटर रख रखाव के कारण शनिवार को सरल केंद्र, आधार प्रमाण पत्र व परिवार पहचान पत्र से संबंधित ऑनलाइन सेवाएं बाधित रही। रविवार को भी लोगों को ऑनलाइन सेवाओं से संबंधित परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। ऐसे में अटल सेवा केंद्र पर साइट नहीं चलने के कारण आधार पंजीकरण, आधार कार्ड में शुद्धि, जाति प्रमाण पत्र, नया राशन कार्ड बनवाना, जन्म प्रमाण पत्र सहित अन्य सेवाएं बाधित रही। अटल सेवा केंद्र संचालक ग्राहकों को साइट नहीं चलने की बात कह कर वापस भेजते दिखाई दिए।
वहीं वहीं दूसरी ओर रोडवेज बसों में भी ई टिकटिंग नहीं चलने का आंशिक असर देखने को मिला। यात्रियों को ई टिकटिंग मशीन में हैप्पी कार्ड धारकों को परेशानी नहीं आई, इसके लिए रोडवेज द्वारा परिचालकों को निर्देश दिए गए हैं कि वह अपनी मशीनों में ड्यूटी इस हिसाब से लगावाएं कि 27 जनवरी तक उनकी मशीन चल सके।
जो परिचलक 23 जनवरी को दो दिन की ड्यूटी शुरू करेगा, वह अपनी मशीन में 27 जनवरी तक की ड्यूटी लगवाए। 24 जनवरी को सभी परिचालक अपनी मशीनों में 27 जनवरी तक की ड्यूटी लगवाएं। 24 जनवरी को शाम के बाद व 25 और 26 जनवरी को परिचालक खुद अपनी ड्यूटी खत्म नहीं करेगा।
ऐसे में निर्देश दिए गए हैं कि कर्मचारियों की ड्यूटी ऐसी हिसाब से लगाए कि इस दौरान किसी भी परिचालक को अपनी ड्यूटी नहीं बदलनी पड़े और न ही बस नंबर और ड्राइवर बदलना पड़े। किसी भी इमरजेंसी के लिए सभी परिचालक जिस भी ड्यूटी पर चल रहा है, उसी के हिसाब से मैनुअल टिकट ले लें ताकि किसी भी इमरजेंसी अगर मैनुअल टिकट बनानी पड़े तो दिक्कत नहीं आए।
जींद में लगभग एक लाख यात्रियों के हैप्पी कार्ड बन चुके हैं। जींद डिपो में इस समय लगभग 160 रोडवेज बस हैं और 100 ई टिकटिंग मशीन है। जींद डिपो की रोडवेज बसों में हर रोज 16 हजार से अधिक यात्री सफर करते हैं। बता दें कि प्रदेश सरकार द्वारा एक लाख रुपये तक की वार्षिक आय वाले परिवार के सदस्यों को हर साल हरियाणा रोडवेज की बसों में एक हजार किलोमीटर तक निशुल्क यात्रा करने की सुविधा दी गई है। हैप्पी कार्ड ई-टिकटिंग मशीन से कनेक्ट होते हैं। परिचालक को कार्ड दिखाने के बाद पात्र लाभार्थी को जीरो बैलेंस का टिकट जारी किया जाता है। रोडवेज द्वारा 24 जनवरी की शाम को ही ई टिकटिंग मशीनों में चार दिन की ड्यूटी फीड होने के कारण हैप्पी कार्ड धारकों को जीरो बैलेंस की टिकट जारी करने में ज्यादा परेशानी नहीं हुई।
यात्रियों को नहीं आने दी जाएगी कोई परेशानी
25 व 26 जनवरी को लेकर परिचालकों की मशीनों में ड्यूटी इस हिसाब से लगावाई गई है, ताकि 27 जनवरी तक उनकी मशीन चल सके। इस दौरान किसी भी परिचालक को अपनी ड्यूटी नहीं बदलनी पड़ेगी और न ही बस नंबर और ड्राइवर बदलेगा। ऐसे में ई टिकटिंग लगभग सुचारू रूप से चल रही है और हैप्पी कार्ड धारकों को भी किसी प्रकार की परेशानी नहीं होगी। -राजबीर शामदो, डीआई जींद।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।