{"_id":"67948a6bd5e961d3210b6fdb","slug":"video-lkhanauu-gada-rajamaraga-para-ajaniata-vahana-ma-ghasa-kara-calka-ka-mata","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : लखनऊ-गोंडा राजमार्ग पर अज्ञात वाहन में घुसी कार, चालक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : लखनऊ-गोंडा राजमार्ग पर अज्ञात वाहन में घुसी कार, चालक की मौत
यूपी के गोंडा में करनैलगंज कोतवाली क्षेत्र के गोंडा-लखनऊ राजमार्ग पर शुक्रवार देररात भीषण हादसा हो गया। घटना में घायल करनैलगंज के कोंचा निवासी कार चालक शिव भगवान तिवारी (40) की इलाज के दौरान मौत हो गई।
परिजनों के मुताबिक, शिव भगवान तिवारी उर्फ मुन्ना तिवारी अपनी कार से शुक्रवार देर शाम को मैजापुर गए थे। रात करीब 10 बजे घर वापस लौट रहे थे। गोंडा-लखनऊ राजमार्ग पर मैजापुर-बालपुर के बीच गुरुपुरवा के पास उनकी कार किसी वाहन से टकरा गई। टक्कर इतनी तेज थी कि उनकी कार का अगला हिस्सा बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया।
वहीं, कार का एयर बैग खुलने के बाद फट गया। जबकि कार चला रहे शिव भगवान तिवारी जोरदार टक्कर से गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर आई बालपुर चौकी पुलिस एबुलेंस की मदद से उन्हें गंभीर हालत में इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज ले गई। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। परिजनों को घटना की जानकारी दी। दुर्घटना के बाद अज्ञात वाहन चालक वहां से भाग गया।
नगर कोतवाली पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। बालपुर चौकी प्रभारी दृगविजय सिंह ने बताया कि मृतक की राजनीतिक पार्टी का झंडा लगा क्षतिग्रस्त कार कब्जे में लिया गया है। वहीं, घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे की मदद से कारणों के साथ ही अज्ञात वाहन का पता लगाया जा रहा है। प्रथम दृष्टया किसी वाहन में कार के घुसने से ही हादसा प्रतीत हो रहा है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।