यूपी के श्रावस्ती में सोनवा के हुसैनपुर खुरुहुरी निवासी सुधीर तिवारी शुक्रवार शाम से लापता है। उसकी साइकिल शनिवार को मुख्य सरयू नहर के किनारे पड़ी मिली। सूचना पर पहुंची पुलिस स्थानीय गोताखोर के सहयोग से युवक की नहर में तलाश करा रही है।
हुसैनपुर खुरुहूरी निवासी दद्दू तिवारी सोनवा थाने में फालवर है। जिसकी ड्यूटी मौजूदा समय प्रयागराज कुंभ में लगी हुई है। उसका पुत्र सुधीर तिवारी (18) शुक्रवार शाम घर से साइकिल लेकर निकला था।
इसके बाद से वह वापस घर नहीं लौटा। परिजन उसकी तलाश कर रहे थे। सुराग न मिलने पर परिजनों ने इसकी जानकारी दद्दू तिवारी को दिया। सूचना के बाद दद्दू प्रयागराज से शनिवार सुबह वापस घर लौटा।
तलाश के दौरान सुधीर की दिकौली मोड़ के पास सरयू मुख्य नहर के वॉटरफाल के निकट नहर की पटरी पर पड़ी मिली। इसके बाद परिजनों ने युवक के नहर में डूबने की आशंका जताते हुए पुलिस को सूचना दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस स्थानीय गोताखोरों के सहयोग से युवक की नहर में तलाश करा रही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।