{"_id":"69ad531e5b8f88708c0cf49d","slug":"video-organizing-sports-competition-on-international-womens-day-2026-03-08","type":"video","status":"publish","title_hn":"जींद: अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर खेल प्रतियोगिता का आयोजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जींद: अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर खेल प्रतियोगिता का आयोजन
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के पावन अवसर पर रविवार को अर्जुन स्टेडियम में महिलाओं और बालिकाओं की खेल प्रतिभा को निखारने के उद्देश्य से एक भव्य खेल प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। मेरा युवा भारत जींद और खेलो इंडिया सेंटर जींद के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इस कार्यक्रम ने जिले भर की महिला खिलाड़ियों को एक सशक्त मंच प्रदान किया।
यह आयोजन भारत सरकार के युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय द्वारा संचालित (अस्मिता) अभियान के तहत किया गया, जिसका मुख्य लक्ष्य महिलाओं को खेलों के माध्यम से प्रेरित कर खेल जगत में नई उंचाईयां हासिल करने के लिए सशक्त बनाना है। प्रतियोगिता को व्यवस्थित रूप देने के लिए इसे तीन मुख्य आयु वर्गों अंडर-13, 13 से 18 वर्ष और 18 वर्ष से अधिक की श्रेणियों में विभाजित किया गया था। एथलेटिक्स के ट्रैक पर बालिकाओं और महिलाओं का जोश देखते ही बनता था। मुख्य रूप से 100 मीटर, 200 मीटर और 400 मीटर की दौड़ प्रतियोगिताओं में खिलाड़ियों ने अपनी गति और स्टेमिना का शानदार परिचय दिया। इसके अलावा, कार्यक्रम में उत्साह भरने के लिए लेमन रेस जैसी मनोरंजक खेल गतिविधियों को भी शामिल किया गया, जो दर्शकों के आकर्षण का केंद्र रहीं। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में नगर परिषद की चेयरपर्सन डॉ. अनुराधा सैनी रहीं। उन्होंने कहा आज की बेटियां किसी भी क्षेत्र में पीछे नहीं हैं। खेल न केवल शारीरिक स्वास्थ्य को दुरुस्त रखते हैं, बल्कि मानसिक रूप से भी हमें अनुशासन, आत्मविश्वास और नेतृत्व करने की शक्ति प्रदान करते हैं। उन्होंने समाज में खेल संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए अभिभावकों से अपनी बेटियों को मैदान तक भेजने की अपील की। विभिन्न स्पर्धाओं के समापन पर डॉ. अनुराधा सैनी ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली विजेता खिलाड़ियों को पदक और ट्रॉफी प्रदान कर सम्मानित किया। इस अवसर पर जिला युवा अधिकारी हरप्रीत और साई खेलो इंडिया सेंटर के कोच रोहतास खेल प्रशिक्षकों, तकनीकी अधिकारियों, स्वयंसेवकों और विभिन्न विद्यालयों के शिक्षक मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।