Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Jind News
›
Tiranga Yatra in Kahsoon of Jind's Uchana, silent tribute paid to martyr Lance Naik Manoj Phogat
{"_id":"68285ec4b8e6e928940b1ae8","slug":"video-tiranga-yatra-in-kahsoon-of-jinds-uchana-silent-tribute-paid-to-martyr-lance-naik-manoj-phogat-2025-05-17","type":"video","status":"publish","title_hn":"जींद के उचाना के कहसून में तिरंगा यात्रा, शहीद लांसनायक मनोज फोगाट को मौन रख दी श्रद्धांजलि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जींद के उचाना के कहसून में तिरंगा यात्रा, शहीद लांसनायक मनोज फोगाट को मौन रख दी श्रद्धांजलि
उचाना के कहसून गांव में शनिवार को ऑपरेशन सिंदूर के बाद भारतीय सेना के सम्मान में तिरंगा यात्रा निकाली गई। यात्रा का नेतृत्व उचाना विधायक देवेन्द्र चतरभूज अत्री ने किया। यात्रा गांव की मुख्य गली से शुरू हुई।
इस यात्रा में भाजपा कार्यकर्ता, सेवानिवृत अधिकारी और उचाना के आसपास के गांवों से लोग शामिल हुए। यात्रा में भारत माता की जय, वन्देमातरम् और भारतीय सेना जिंदाबाद के नारे लगे।
विधायक अत्री ने कहा कि भारतीय सेना ने पूरी दुनिया को अपना साहस दिखाया है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारत की तीनों सेनाओं का नाम पूरे विश्व में गूंज रहा है। पहलगाम आतंकी हमले का बदला भारतीय सेना ने आतंकवादियों को उनके घर में घुसकर लिया है।
कार्यक्रम में चरखी दादरी के शहीद लांसनायक मनोज फोगाट को 2 मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि दी गई। विधायक ने कहा कि देश के जवान अपनी जान की बाजी लगाकर देश की रक्षा करते हैं। उन्होंने कहा कि शहीद मनोज के परिवार के साथ पूरा देश खड़ा है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।