Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Kaithal News
›
After visiting the Kaithal grain market, the Congress MLA raised questions regarding MSP procurement and arrangements.
{"_id":"69da153fb2dac6038606ad97","slug":"video-after-visiting-the-kaithal-grain-market-the-congress-mla-raised-questions-regarding-msp-procurement-and-arrangements-2026-04-11","type":"video","status":"publish","title_hn":"कैथल अनाज मंडी का दौरा कर कांग्रेस विधायक ने उठाई एमएसपी खरीद व व्यवस्थाओं पर सवाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कैथल अनाज मंडी का दौरा कर कांग्रेस विधायक ने उठाई एमएसपी खरीद व व्यवस्थाओं पर सवाल
कांग्रेस विधायक आदित्य सुरजेवाला ने शनिवार को अनाज मंडी का दौरा कर किसानों, मजदूरों और आढ़तियों से बातचीत की तथा उनकी समस्याएं सुनीं। इस दौरान उन्होंने भाजपा सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि किसानों पर एक तरफ मौसम की मार है तो दूसरी तरफ सरकारी नीतियों का बोझ, जिससे हालात बेहद गंभीर हो गए हैं।
सुरजेवाला ने आरोप लगाया कि हरियाणा की नायब सैनी सरकार और केंद्र की मोदी सरकार एमएसपी पर गेहूं और सरसों की खरीद को खत्म करने की साजिश रच रही हैं। उन्होंने कहा कि मेरी फसल, मेरा ब्यौरा पोर्टल के नाम पर नई-नई पेचीदगियां, बायोमेट्रिक बाधाएं, ट्रैक्टर-ट्रॉली की फोटो अपलोड जैसी शर्तें लगाकर किसानों को परेशान किया जा रहा है।
उन्होंने कहा कि इन नियमों से छोटे और सीमांत किसानों, पट्टेदार किसानों और मजदूरों को सबसे ज्यादा दिक्कत हो रही है। सुरजेवाला ने आढ़तियों की स्थिति पर भी चिंता जताई। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार के समय जहां 2.50 प्रतिशत आढ़त मिलती थी, वहीं अब इसे कम कर दिया गया है। उठान न होने से मंडियों में गेहूं का स्टॉक बढ़ता जा रहा है, जिससे जाम की स्थिति बन गई है और किसानों को भुगतान में भी देरी हो रही है।
उन्होंने आरोप लगाया कि खरीद के लिए अब तक टेंडर जारी नहीं किए गए हैं जबकि मंडियों में फसल की आवक तेजी से बढ़ रही है। बारदाने की भारी कमी और पोर्टल में डेटा गड़बड़ी जैसी समस्याएं भी किसानों के सामने खड़ी हैं। सुरजेवाला ने चेतावनी दी कि यदि किसानों की समस्याओं का जल्द समाधान नहीं हुआ तो कांग्रेस पार्टी किसानों और मजदूरों के साथ सड़कों पर उतरकर आंदोलन करेगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।