Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Kaithal News
›
VIDEO : Wheat crop reached the grain market in Kaithal, but was not purchased due to high moisture content
{"_id":"67f0e56e0bf3a8127d0389dd","slug":"video-wheat-crop-reached-the-grain-market-in-kaithal-but-was-not-purchased-due-to-high-moisture-content-2025-04-05","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : कैथल में की अनाज मंडी में पहुंची गेहूं की फसल, नमी अधिक होने पर नहीं हुई खरीद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : कैथल में की अनाज मंडी में पहुंची गेहूं की फसल, नमी अधिक होने पर नहीं हुई खरीद
कैथल में सरकारी खरीद प्रक्रिया शुरू होने के बाद शनिवार को गेहूं की फसल अनाज मंडी में पहुंच गई। इस दौरान शहर की नई अनाज मंडी में गेहूं की फसल पहुंची, लेकिन नमी अधिक होने पर खरीद नहीं हुई। इस दौरान मंडी में पहुंची गेहूं की फसल में 17 प्रतिशत तक की नमी रही। इस कारण ही इसकी सरकारी खरीद शुरू नहीं हो पाई है।
गौरतलब है कि पिछले चार दिन से अनाज मंडियों में गेहूं की फसल नहीं पहुंची थी। सरकार के आदेशों के तहत एक अप्रैल से गेहूं खरीद का कार्य निर्धारित किया गया था। वहीं, खेतों में हाथ से कटाई दो दिन पहले ही शुरू हो चुकी है। इस बार सरकार ने 2425 रुपये दाम निर्धारित किया है। अब गेहूं की आवक होने के बाद अगले दो से तीन दिन तक गेहूं की खरीद होने की संभावना है।
वहीं, अभी तक गेहूं की खरीद न होने का सबसे बड़ा कारण मंडी में लाए जा रहे अनाज में नमी की मात्रा अधिक होना है। जिले में गेहूं की खरीद के लिए पांच मंडियां व 39 खरीद केंद्र बनाए गए हैं। इन केंद्रों पर गेहूं खरीद का कार्य वेयर हाउस, हैफेड व खाद्य एवं आपूर्ति एजेंसियां करेंगी। इनके लिए अलग-अलग दिन भी निर्धारित किए गए हैं।
17 लाख क्विंटल गेहूं की खरीद का अनुमान
जिले में पिछले वर्ष 17 लाख क्विंटल गेहूं की खरीद विभिन्न मंडियों और खरीद केंद्रों पर हुई थी। इस बार भी अधिकारियों ने इतनी ही खरीद की संभावना जताई है। कैथल में हरियाणा वेयर हाउस, हैफेड और फूड एंड सप्लाई तीन एजेंसियां गेहूं की खरीद का कार्य करेंगी। इसके लिए कैथल शहर की नई, पुरानी और अतिरिक्त अनाज मंडी के अलावा पांच खरीद केंद्र भी बनाए गए हैं। ये केंद्र गांव बाबा लदाना, पाडला, गुहना, क्योड़क व फर्श माजरा में बनाए गए हैं।
मार्केट कमेटी कैथल के सचिव नरेंद्र ढुल ने बताया कि किसानों, मजदूरों और आढ़तियों के लिए मंडी में पर्याप्त व्यवस्था की गई है। बिजली, पानी, शौचालय, साफ-सफाई, सीवरेज और अन्य सभी व्यवस्थाएं की गई हैं। मंडी में अटल कैंटीन शुरू की गई है, जहां किसानों और मजदूरों को उचित दामों पर भोजन उपलब्ध कराया गया है।
किसान अपनी फसल को सुखाकर ही लाएं
नई अनाज मंडी एसोसिएशन के प्रधान कृष्ण कुमार ने किसानों से अपील की कि वे अपनी फसल को पूरी तरह से सुखाकर ही मंडी में लाएं, ताकि उन्हें बिक्री के लिए इंतजार न करना पड़े। अगर फसल में नमी की मात्रा अधिक होगी तो उसे मंडी में लाकर सुखाना पड़ेगा, जिससे उसे बेचने में समय लगेगा।
इसके साथ ही अन्य किसानों को भी अपनी फसल रखने के लिए जगह की समस्या आएगी। उन्होंने कहा कि अगर फसल सूखकर आती है तो उसे तुरंत बेचकर उठा लिया जाएगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।