{"_id":"687f4dc1888ce2f0be02e03b","slug":"video-angry-farmers-blocked-the-road-in-karnal-due-to-non-availability-of-urea-2025-07-22","type":"video","status":"publish","title_hn":"यूरिया ना मिलने से गुस्सा किसानों ने करनाल में लगाया जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूरिया ना मिलने से गुस्सा किसानों ने करनाल में लगाया जाम
जिले में चल रही यूरिया की किल्लत व यूरिया के लिए लाइनों में लग रहे किसानों ने मंगलवार को कृषि एवं किसान कल्याण विभाग करनाल के सामने धरना दिया। भारतीय किसान यूनियन के नेताओं के विरोध से सड़क पर जाम लग गया और करीब तीन किलोमीटर तक वहां जाम में वाहन फंसे हुए नजर आए। किसानों के प्रदर्शन के करीब 45 मिनट बाद उपनिदेशक कृषि एवं किसान कल्याण विभाग वजीर सिंह ने आकर किसानों को समझाया और उन्हें अपने कार्यालय में लेकर गए।
इस बारे में डॉक्टर वजीर सिंह का कहना है कि विभाग की ओर से कालाबाजारी करने वाले दुकानदारों पर लगातार शिकंजा कसा जा रहा है। विभाग की टीम की ओर से 19 दुकानदारों के लाइसेंस रद्द भी किए गए हैं। जिला में यूरिया की आवक लगातार हो रही है अगर फिर भी किसान परेशान है तो इस मामले की जांच की जाएगी। किसानों को उचित समय पर उचित मात्रा में यूरिया उपलब्ध कराया जाएगा
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।