Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Karnal News
›
Biru Murder Case: Community takes to the streets, demands encounter killing of the accused.
{"_id":"6a749d1594d92f75f30372a9","slug":"video-biru-murder-case-community-takes-to-the-streets-demands-encounter-killing-of-the-accused-2026-08-06","type":"video","status":"publish","title_hn":"करनाल: बीरू हत्याकांड: सड़कों पर उतरा समाज, हत्यारोपियों के एनकाउंटर की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
करनाल: बीरू हत्याकांड: सड़कों पर उतरा समाज, हत्यारोपियों के एनकाउंटर की मांग
करनाल। सरे बाजार बुधवार की रात को गोली मारकर की गई बीरू (25) की हत्या के मामले में वीरवार को समाज सड़कों पर उतरा। डॉ. भीमराव आंबेडकर चौक पर वीरवार की शाम को धरना दिया गया। इस दौरान परिवार और समाज के लोगों ने हत्यारोपी बदमाशों के एनकाउंटर की मांग की। डीएसपी संदीप कुमार के आश्वासन पर वे धरने से उठे। पुलिस ने सुबह तक कार्रवाई का आश्वासन दिया है। मामले में मां की शिकायत पर थाना शहर पुलिस ने सात को नामजद किया है।
इधर, हत्याकांड की सोशल मीडिया पर दो गैंग ने जिम्मेदारी ली है। त्रिशूल ग्रुप के शूटर समाना की ऑडियो व हिमांशु भाऊ और नीरज फरीदपुरिया के नाम से लिखी पोस्ट सोशल मीडिया पर वायरल है। हालांकि अमर उजाला इनकी पोस्ट की पुष्टि नहीं करता।
वायरल ऑडियो में शूटर समाना ने बोला कि एक हफ्ता में वार्निंग देकर मारा है। हमने बता दिया है कि शहर का बाप कौन है। अब इसके समर्थक अपनी तैयारी करके रखो। इधर, दूसरी वायरल पोस्ट में लिखा है कि आज जो करनाल मे बीरू की हत्या हुई है वो मैंने हिमांशु भाऊ और नीरज फरीदपुरिया ने करवाई है। ये थोड़ा एडवांस बोल रहा था। थोड़ा सोच समझ के बोला करो, हम सोशल मीडिया वाले नहीं हैं हम हर बात का जवाब गोलियों से देते हैं। भाऊ गैंग सिंस-2020। उधर, पुलिस की पांच टीमें मामले की जांच में जुटी हैं। पुलिस गैंग से संबंध के एंगल पर भी जांच कर रही है।
मामले के अनुसार, बुधवार की रात को गोली लगने के बाद बीरू को निजी अस्पताल के डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया है। इसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर शवगृह में रखवा दिया। वीरवार को सुबह समाज के लोग एकत्रित हो गए और उन्होंने तब तक पोस्टमार्टम न कराने का एलान किया जब तक आरोपियों पर कार्रवाई नहीं होती। मौके पर पहुंचे विधायक जगमोहन आनंद और डीएसपी संदीप कुमार ने शाम तक कार्रवाई का आश्वासन दिया। शाम को भी जब चार बजे तक कार्रवाई नहीं हुई तो समाज के लोगों ने शवगृह से आंबेडकर चौक की ओर कूच कर दिया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।