{"_id":"6a74491d4da460ec63012e4a","slug":"video-chamba-welfare-association-demands-better-health-services-bike-ambulance-2026-08-06","type":"video","status":"publish","title_hn":"Chamba Development: चंबा वेलफेयर एसोसिएशन ने उठाई स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार की मांग, बाइक एंबुलेंस सेवा शुरू करने पर जोर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba Development: चंबा वेलफेयर एसोसिएशन ने उठाई स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार की मांग, बाइक एंबुलेंस सेवा शुरू करने पर जोर
Ankesh Dogra
Updated Thu, 06 Aug 2026 02:13 PM IST
Link Copied
चंबा वेलफेयर एसोसिएशन की मासिक बैठक बुधवार को पर्यटन निगम के होटल इरावती में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता एसोसिएशन के प्रधान ओमप्रकाश गोस्वामी ने की। इसमें स्वास्थ्य सेवाओं, तकनीकी शिक्षा और शहर के विकास से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई।
बैठक में निर्णय लिया गया कि जनहित से जुड़े इन मुद्दों को सरकार और प्रशासन के समक्ष रखा जाएगा। एसोसिएशन पदाधिकारियों ने कहा कि जिले में बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध करवाना समय की जरूरत है।
बैठक में मेडिकल कॉलेज चंबा में स्वीकृत कार्डियोलॉजी विभाग को जल्द शुरू करने की मांग उठाई गई। इसके अलावा विशेषज्ञ चिकित्सकों के रिक्त पदों को भरने, ओसीटी मशीन उपलब्ध करवाने और अस्पताल में आवश्यक दवाइयों की नियमित आपूर्ति सुनिश्चित करने पर भी चर्चा हुई।
एसोसिएशन ने ट्रॉमा सेंटर को पूरी क्षमता के साथ संचालित करने की मांग भी रखी। पदाधिकारियों का कहना था कि आपातकालीन मामलों में मरीजों को समय पर उपचार मिलना बेहद जरूरी है।
बैठक में शहर की भौगोलिक स्थिति को देखते हुए बाइक एंबुलेंस सेवा शुरू करने का सुझाव भी दिया गया। सदस्यों ने कहा कि चंबा शहर की कई गलियां संकरी हैं, जहां बड़े वाहन पहुंचने में परेशानी होती है। ऐसे में बाइक एंबुलेंस आपात स्थिति में मरीजों तक जल्द पहुंचने में मददगार साबित हो सकती है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।