{"_id":"69baa72ff62d4d1ca70d0338","slug":"video-cricketer-vid-nagesh-won-the-match-by-five-wickets-2026-03-18","type":"video","status":"publish","title_hn":"करनाल: क्रिकेट वीड नागेश ने पांच विकेट रहते जीता मुकाबला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
करनाल: क्रिकेट वीड नागेश ने पांच विकेट रहते जीता मुकाबला
स्वर्गीय ठाकुर धूम सिंह की याद में आयोजित महिला क्रिकेट प्रतियोगिता के चौथे दिन का मुकाबला गुलियां क्रिकेट अकादमी और क्रिकेट वीड नागेश के बीच निशान पब्लिक स्कूल में खेला गया। जिसमें क्रिकेट वीड नागेश की टीम ने पांच विकेट रहते मैच अपने नाम कर लिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए गुलियां क्रिकेट अकादमी 32 ओवर में 141 के निजी स्कोर पर ऑल आउट हो गई। लक्ष्य का पीछा करने उतरी क्रिकेट वीड नागेश की टीम ने 29.5 ओवर में 142 रन बना कर मुकाबला अपने किया और साथ ही अपने पिछले दोनों मैच जीत कर आई गुलियां क्रिकेट अकादमी को हरा दिया। गुलियां क्रिकेट अकादमी की ओर से बल्लेबाज दीपिका कुमारी ने 42 गेंदों पर 33 रन बनाए। वहीं क्रिकेट वीड नागेश की टीम की गेंदबाज अमरजोत संधु ने आठ ओवर में 24 रन देकर छह विकेट झटके और प्रतियोगिता में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाली दूसरी खिलाड़ी बन गई। शानदार गेंदबाजी करने पर अमरजोत को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। क्रिकेट कोच उधम राणा ने बताया कि इस प्रतियोगिता में एक टीम जिले की है और एक टीम कैथल से है, बाकी हर जगह से करीब दो टीमें आ रही है। उन्होने बताया कि इस प्रतियोगिता में कुल 20 मैच खेले जाएंगे, जिन्ह में 17 लीग मैच होंगे और तीन नॉकआउट मैच खेले जाएगें। उन्होंने बताया कि हर एक मैच 40 ओवर का खेले जाएगा और पूरी प्रतियोगिता में अच्छा प्रदर्शन करने वाली महिला खिलाड़ियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया जाएगा और मैन ऑफ द टूर्नामेंट और बेस्ट बॉलर व बेस्ट बैट्समैन को नकद इनामी राशि दी जाएगी। साथ पूर्व भारतीय क्रिकेट सुमित नरवाल की ओर से जो महिला खिलाड़ी क्रिकेट में अपना भविष्य बनाना चाहती है उनको प्रशिक्षण भी दिया जाएगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।