Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Karnal News
›
district-level 'Drug-Free Youth for Developed India' program will be held in Karnal on August 3
{"_id":"6a632223d2f19be5d7008f0e","slug":"video-district-level-drug-free-youth-for-developed-india-program-will-be-held-in-karnal-on-august-3-2026-07-24","type":"video","status":"publish","title_hn":"करनाल में तीन अगस्त को आयोजित होगा जिला स्तरीय नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत कार्यक्रम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
करनाल में तीन अगस्त को आयोजित होगा जिला स्तरीय नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत कार्यक्रम
आगामी तीन अगस्त को नेहरू युवा केंद्र के तत्वावधान में जिला स्तरीय नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया जा रहा है। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य युवाओं को मादक पदार्थों के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करना और उन्हें 2047 के विकसित भारत के संकल्प से जोड़ना है।
जिला युवा अधिकारी अंजलि चौधरी ने बताया कि युवाओं की ऊर्जा को सही दिशा देने और समाज को नशा मुक्त बनाने के लिए जिला स्तर पर विभिन्न प्रतियोगिताओं और जागरूकता सत्रों का आयोजन किया जाएगा।
कार्यक्रम की मुख्य झलकियां
विभिन्न सांस्कृतिक व रचनात्मक प्रतियोगिताएं कार्यक्रम के दौरान भाषण, पोस्टर मेकिंग, नुक्कड़ नाटक, कविता पाठ और सांस्कृतिक प्रस्तुतियां आयोजित होंगी।
उन्होंने बताया कि युवा किसी भी देश की रीढ़ होते हैं। जब हमारा युवा नशा मुक्त और स्वस्थ रहेगा, तभी हम विकसित भारत के सपने को साकार कर सकेंगे। तीन अगस्त को होने वाले इस कार्यक्रम का उद्देश्य केवल संदेश देना ही नहीं, बल्कि युवाओं को एक जन-आंदोलन से जोड़ना है। जिला युवा अधिकारी ने जिले के सभी युवाओं, राष्ट्रीय सेवा योजना, स्काउट्स एंड गाइड्स, शैक्षणिक संस्थानों और स्वयंसेवी संस्थाओं के प्रतिनिधियों से इस कार्यक्रम में बढ़-चढ़कर भाग लेने का आह्वान किया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।