{"_id":"68652074144e47d98701c143","slug":"video-drone-didi-in-karnal-2025-07-02","type":"video","status":"publish","title_hn":"करनाल: ड्रोन दीदी योजना महिलाओं के लिए साबित हो रही कारगर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
करनाल: ड्रोन दीदी योजना महिलाओं के लिए साबित हो रही कारगर
ड्रोन दीदी योजना महिलाओं के लिए कारगर साबित हो रही है, ड्रोन उड़ाने की ट्रेनिंग लेकर ड्रोन दीदी किसानों के खेतों में स्प्रे करके कमाई कर रही है। महिलाओं को प्रदेश और देश में एक अलग पहचान भी मिलती हुई नजर आ रही है। ऐसा ही कुछ कर दिखाया है करनाल के गांव एचला की रहने वाली एक और महिला ड्रोन पायलट गीता ने, नमो ड्रोन दीदी बनने के बाद गीता की जिंदगी अब बदल चुकी है। ड्रोन दीदी ने कहा आज मुझे बहुत गर्व महसूस हो रहा है। मेरा मान सम्मान भी पहले से काफी बढ़ चुका है।
ड्रोन दीदी गीता ने बताया कृषि विज्ञान केंद की और से उसे जानकारी प्राप्त हुई की महिलाओं को फ्री में ड्रोन पायलट ट्रेनिंग मिल रही है जिसके बाद मैंने ट्रेनिंग के लिए मन बना लिया। मुझे पता लगा 15 दिन की ये ट्रेनिंग गुरुग्राम में दी जाएगी, जिसके बाद मैंने अपने घर में बातचीत की परिवार के लोगों ने पहले गुरुग्राम में ट्रेनिंग पर जाने के लिए मना कर दिया था, क्योंकि मैं ग्रामीण क्षेत्र में रहने वाली महिला हूं और महिला का गांव से बाहर निकलना बहुत मुश्किल होता है फिर मेरे पति ने मेरा साथ दिया और मैं ट्रेनिंग के लिए गुरुग्राम गई। ड्रोन दीदी ने बताया हमारे पास खुद की भी खेती है और हम खुद भी खेती करते हैं।
ड्रोन दीदी ने बताया जब वह ट्रेनिग लेने के लिए गुरुग्राम गई थी तब उनके बच्चे भी काफी छोटे थे, लेकिन फिर भी मैं 1 जनवरी 2024 को ड्रोन ट्रेनिंग लेने के लिए गुरुग्राम चली गई थी। उन्होंने बताया मुझसे पहले सीता भी ड्रोन पायलट की ट्रेनिंग लेकर आई थी। मैंने भी उनसे पूछा क्या वहां ट्रेनिंग लेना ठीक रहेगा उन्होंने भी मेरा हौसला बढ़ाया और ट्रेनिंग लेने के लिए कहा जिसके बाद मुझे उनसे भी काफी प्रेरणा मिली। जिसके बाद मैंने ट्रेनिंग ली और मुझे इफको की और से फ्री में एक ड्रोन और एक गाड़ी भी दी गई।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।