{"_id":"69fb59faf80ec3f2390fb98b","slug":"video-excessive-pesticides-and-fertilizers-are-harmful-2026-05-06","type":"video","status":"publish","title_hn":"करनाल: अत्यधिक पेस्टीसाइड और फर्टिलाइजर नुकसानदायक, किसानों से संपर्क करेंगे वैज्ञानिक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
करनाल: अत्यधिक पेस्टीसाइड और फर्टिलाइजर नुकसानदायक, किसानों से संपर्क करेंगे वैज्ञानिक
खेती में अत्यधिक पेस्टीसाइड और फर्टिलाइजर के इस्तेमाल को रोकने के लिए अब वैज्ञानिक किसानों तक पहुंचेंगे। पेस्टीसाइड और फर्टिलाइर मुक्त खेती की तकनीक बताकर लोगों के स्वास्थ्य स्तर में भी सुधार लाया जाएगा। इसके लिए केंद्रीय कृषि मंत्रालय के निर्देश पर एनडीआरआई स्थित कृषि विज्ञान केेंद्र के वैज्ञानिकों की ओर से विशेष अभियान चलाया जा रहा है।
एक माह तक देश भर में चलने वाले इस अभियान में प्रत्येक वैज्ञानिक रोजाना तीन गांवों का दौरा करके किसानों को जागरूक करेगा, साथ ही प्रशिक्षण भी देगा। एनडीआरआई के निदेशक डॉ. धीर सिंह ने बताया कि आईसीएआर और आईसीएमआर के संयुक्त तत्वावधान में मई माह में चलने वाले इस अभियान में वैज्ञानिक किसानों के खेत में पहुंचकर मिट्टी के नमूने भी लेंगे। ताकि उनके क्षेत्र की मिट्टी की स्थिति का पता चले और किसानों की कृषि संबंधित दिक्कतें भी जानेंगे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।