Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Karnal News
›
In Karnal, BJP state president Mohan Lal Baroli said- those who object to the name should stay in Pakistan
{"_id":"6889c301703ed8fd470c5584","slug":"video-in-karnal-bjp-state-president-mohan-lal-baroli-said-those-who-object-to-the-name-should-stay-in-pakistan-2025-07-30","type":"video","status":"publish","title_hn":"करनाल में भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली बोले- जिन्हें नाम पर आपत्ति वह, वह पाकिस्तान में रह लें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
करनाल में भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली बोले- जिन्हें नाम पर आपत्ति वह, वह पाकिस्तान में रह लें
करनाल। भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली ने कहा कि सीईटी के दौरान जिसे व्यवस्था प्रदेश सरकार ने दी है, उससे प्रदेश में काफी बेहतर वातावरण पर बना है। उन्होंने आपरेशन महादेव के नाम पर सवाल उठाने वाले विपक्षियों को करारा जवाब देते हुए कहा कि कई लोगों को दो देश के नाम भारत पर भी आपत्ति है, फिर वह भारत में रहते हैं, उन्हें आपत्ति है तो वह पाकिस्तान में जाकर रह लें।
बुधवार को भाजपा कार्यालय कर्ण कमल पहले प्रदेशाध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली ने सावन में सभी त्योहार अच्छी तरह से मनाए जा रहे हैं। कांवड़ यात्रा का भी बड़ा आयोजन रहा है। उन्होंने कहा कि भाजपा ऐसी पार्टी है जो हमेशा चुनावी मोड में रहती है, अब वर्ष 2029 के चुनाव की तैयारी में जुट गई है। जिला, मंडल, बूथ के नए पदाधिकारी बनाए जा चुके हैं, सभी के साथ आज बैठक भी करेंगे। इसी शृंखला में 15 अगस्त तक तिरंगा यात्राएं भी निकाली जाएंगी और 14 अगस्त को विभाजन विभीषिका दिवस भी मनाएंगे, मुख्य कार्यक्रम फरीदाबाद में होगा, जिसमें मुख्यमंत्री शामिल होंगे। इस दिन ऐसे लोग जिनका जन्म तो पाकिस्तान क्षेत्र में हुआ लेकिन वह बंटवारे के बाद भारत आ गए थे, उन्हें सम्मानित भी किया जाएगा। ऐसे कार्यक्रम हर जिले में होंगे।
कलक्टर रेट बढ़ने के एक सवाल पर बड़ौली ने कहा कि हर साल या दो साल पर कलक्टर रेट बढ़ते ही है, यदि कहीं अधिक बढ़े हैं तो संशोधन भी होता है, यहां देखेंगे कि जहां अधिक बढ़े हैं और कोई पर्याप्त कारण नहीं है तो संशोधन भी हो सकता है।
सरकार की मंशा तो गरीबी खत्म करना है, गरीबों को ऐसा बनाना है ताकि वह महंगे प्लॉट भी खरीद सकें। सीईटी परीक्षा ने प्रदेश सरकार की छवि को और बेहतर किया है, ठहरने, खाने-पीने, परीक्षा केंद्र तक पहुंचाने जैसे मामलों में सरकार मददगार साबित हुई है, जो बच्चे छूट गए हैं, उनके लिए व्यवस्था बनाई जा रही है। भाजपा सेवा ही संगठन है, के सिद्धांत पर काम करती है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।