Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Karnal News
›
In Karnal, Haryana Sikh Gurdwara Management Committee chief Jhinda said- Education, medical and social welfare are priorities for Sikhs
{"_id":"683c11171082ebf53903b6d8","slug":"video-in-karnal-haryana-sikh-gurdwara-management-committee-chief-jhinda-said-education-medical-and-social-welfare-are-priorities-for-sikhs-2025-06-01","type":"video","status":"publish","title_hn":"करनाल में हरियाणा सिख गुरुद्वारा प्रबंध कमेटी के प्रधान झिंडा बोले- सिखों के लिए शिक्षा, चिकित्सा और समाज कल्याण प्राथमिकता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
करनाल में हरियाणा सिख गुरुद्वारा प्रबंध कमेटी के प्रधान झिंडा बोले- सिखों के लिए शिक्षा, चिकित्सा और समाज कल्याण प्राथमिकता
हरियाणा सिख गुरुद्वारा प्रबंध कमेटी (एचएसजीपीसी) के प्रधान जगदीश सिंह झिंडा ने कहा कि सिख समुदाय के लिए शिक्षा, चिकित्सा और समाज कल्याण के कार्य उनकी प्राथमिकता रहेंगे। वे रविवार को करनाल के गुरुद्वारा डेरा कार सेवा, कलंदरी गेट में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।
झिंडा ने गुरुद्वारा डेरा कार सेवा के सहयोग की सराहना की और हाल के चुनावों में मीडिया के योगदान के लिए आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा, "गुरु घर का निर्माण तो महत्वपूर्ण है, लेकिन शिक्षा और चिकित्सा भी मानव जीवन के लिए आवश्यक हैं। इसलिए, हम इन क्षेत्रों पर विशेष ध्यान देंगे।"
उन्होंने एक बड़ी मेडिकल यूनिवर्सिटी स्थापित करने की योजना का खुलासा किया, जिसमें चिकित्सा और शिक्षा से संबंधित सभी सुविधाएं उपलब्ध होंगी। इसके लिए भूमि का चयन कर लिया गया है। साथ ही, एक मेडिकल कॉलेज का निर्माण कार्य भी चल रहा है, जिसे अगले तीन महीनों में पूरा करने का लक्ष्य है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।