बेहतर अनुभव के लिए एप चुनें।
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Haryana ›   Karnal News ›   Karnal: 'Karn Fries' breed dedicated to the nation on NDRI's 104th Foundation Day; new avenues to open up in the dairy sector.

करनाल : एनडीआरआई के 104वें स्थापना दिवस पर देश को समर्पित हुई कर्ण फ्राइज नस्ल, डेयरी क्षेत्र में खुलेंगे नए आयाम

Sunil Kumar सुनील कुमार
Updated Wed, 01 Jul 2026 06:45 PM IST
Karnal: 'Karn Fries' breed dedicated to the nation on NDRI's 104th Foundation Day; new avenues to open up in the dairy sector.
माई सिटी रिपोर्टर करनाल। आईसीएआर-राष्ट्रीय डेयरी अनुसंधान संस्थान (एनडीआरआई), करनाल के 104वें स्थापना दिवस समारोह में बुधवार को देश की डेयरी क्षेत्र के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि के रूप में विकसित कर्ण फ्राइज नस्ल को औपचारिक रूप से जनता को समर्पित किया गया। इस अवसर पर राज्यसभा सांसद संजय भाटिया ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करते हुए इस नस्ल को देश के हर कोने तक पहुंचाने की आवश्यकता पर बल दिया। उन्होंने कहा कि यह नस्ल भारतीय परिस्थितियों के अनुरूप विकसित की गई है और डेयरी क्षेत्र में नए आयाम स्थापित करेगी। समारोह का आयोजन एनडीआरआई परिसर में किया गया जिसमें हरियाणा सहित विभिन्न राज्यों से आए किसान, वैज्ञानिक, विद्यार्थी और संस्थान के अधिकारी बड़ी संख्या में शामिल हुए। कार्यक्रम की अध्यक्षता एनडीआरआई के निदेशक डॉ. धीर सिंह ने की। राज्यसभा सांसद संजय भाटिया ने कहा कि एनडीआरआई ने चार दशकों के अनुसंधान के बाद कर्ण फ्राइज नस्ल विकसित कर देश को एक बड़ी सौगात दी है। उन्होंने कहा कि इस नस्ल का विस्तार देश के सभी राज्यों तक किया जाना चाहिए, ताकि पशुपालकों की आय में वृद्धि हो सके। उन्होंने कहा कि कृषि में विविधीकरण और प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देना समय की आवश्यकता है तथा रासायनिक उर्वरकों पर निर्भरता कम करनी होगी। उन्होंने विद्यार्थियों से आह्वान किया कि वे केवल पुस्तकीय ज्ञान तक सीमित न रहें, बल्कि गांवों में जाकर किसानों के बीच काम करें और उनकी वास्तविक समस्याओं को समझकर समाधान खोजने का प्रयास करें। समारोह में पद्मश्री डॉ. हरि ओम, आईसीएआर गवर्निंग बॉडी के सदस्य आर.के. सांगवान, महाराणा प्रताप उद्यानिकी विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. एस.के. मल्होत्रा, जेल अधीक्षक लखबीर सिंह बराड़, भाजपा जिलाध्यक्ष प्रवीण लाठर सहित अनेक गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे। ---- जेलों में भी स्थापित हों गौशालाएं सांसद संजय भाटिया ने कहा कि यदि हरियाणा की जेलों में डेयरी और गौशाला आधारित मॉडल विकसित किए जाते हैं तो इससे बंदियों को रोजगार के अवसर मिलेंगे और आत्मनिर्भरता को बढ़ावा मिलेगा। उन्होंने करनाल जिला जेल में गौशाला निर्माण के लिए अपनी सांसद निधि से पांच लाख रुपये देने की घोषणा की। साथ ही उन्होंने प्रदेश की अन्य जेलों में भी इस मॉडल को लागू करने की बात कही। इस दौरान एनडीआरआई और करनाल जिला जेल प्रशासन के बीच गौशाला एवं डेयरी विकास से संबंधित एक समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर भी हस्ताक्षर किए गए। --- वीटा के साथ मिलकर स्थापित होंगे नए आयाम सांसद ने कहा कि वे हरियाणा वीटा और एनडीआरआई के बीच समन्वय स्थापित करने के लिए बैठक आयोजित कराएंगे, ताकि डेयरी उत्पादों, प्रसंस्करण और निर्यात के क्षेत्र में नए अवसर विकसित किए जा सकें। उन्होंने महिला किसानों को डेयरी व्यवसाय से जोड़ने पर भी विशेष बल दिया। --- चार दशक के शोध के बाद विकसित हुई कर्ण फ्राइज नस्ल एनडीआरआई के पशु आनुवंशिकी एवं प्रजनन विभाग के प्रमुख डॉ. विकास वोहरा ने बताया कि कर्ण फ्राइज नस्ल को थारपारकर और होल्स्टीन फ्राइज़ियन नस्लों के वैज्ञानिक क्रॉसब्रीडिंग कार्यक्रम के माध्यम से विकसित किया गया है। यह नस्ल अधिक दुग्ध उत्पादन करने के साथ-साथ भारतीय जलवायु के अनुकूल भी है। संस्थान के निदेशक डॉ. धीर सिंह ने बताया कि भारत वर्तमान में लगभग 250 मिलियन टन दुग्ध उत्पादन के साथ विश्व में प्रथम स्थान पर है, लेकिन दूध की गुणवत्ता में सुधार की अभी भी काफी संभावनाएं हैं। उन्होंने एनडीआरआई की 104 वर्षों की उपलब्धियों पर भी प्रकाश डाला।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

अंबाला में 21 घंटे बाद बोरवेल से निकला 4 साल के निरवैर का शव, धन्योड़ी गांव में पसरा मातम, हुआ पोस्टमार्टम

01 Jul 2026

महेंद्रगढ़ में 12 वर्षीय शौर्य ने बनाया ब्लोअर ड्रोन डिजाइन, मिनटों में सूखाएगा क्रिकेट मैदान

अमृतसर में स्नूकर सेंटर पर युवक से मारपीट: दो आरोपी कुछ घंटों में गिरफ्तार, वायरल वीडियो में दिखी पिस्टल निकली खिलौना

01 Jul 2026

कानपुर: घाटमपुर में तालाब में डूबकर युवक की मौत, मछली पकड़ने गए थे दो दोस्त

01 Jul 2026

Solan: छुट्टियों के बाद उमड़ी क्षेत्रीय अस्पताल में भीड़, पर्ची काउंटर से ओपीडी तक कतारें

01 Jul 2026
विज्ञापन

लुधियाना पिनॅकल इंस्टीट्यूट ऑफ फैशन टेक्नोलॉजी में क्रिएटिव डिस्प्ले प्रदर्शनी का आयोजन

01 Jul 2026

Meerut: मुख्य मार्ग पर जलभराव से आवागमन प्रभावित, स्थायी समाधान की मांग तेज

01 Jul 2026
विज्ञापन

Hatkoti BJP Training Camp: महासू जिला भाजपा का दो दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग संपन्न

01 Jul 2026

मोहाली में श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया भगवान श्री परशुराम मंदिर का 6वां स्थापना दिवस

01 Jul 2026

फर्रुखाबाद: ट्रैक के बीच बाधा बना धार्मिक स्थल हटा; ट्रैक का कर्व सुधरने से अब फर्राटा भरेंगी ट्रेनें

01 Jul 2026

जालंधर में मुर्गियों से भरे कैंटर की ट्रक से टक्कर, एक व्यक्ति की मौत, दो घायल

01 Jul 2026

मानव रचना स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी में फैकल्टी और स्टाफ ने बैडमिंटन-टेबल टेनिस में दिखाया दम

01 Jul 2026

VIDEO: बारिश में बिजली से रहें सतर्क, पोल-तारों से बनाएं दूरी; मुख्य अभियंता ने जारी की एडवाइजरी

01 Jul 2026

VIDEO: रफ्तार का कहर: तेज रफ्तार कार ने सड़क किनारे सो रहे परिवार को मारी टक्कर, तीन घायल, चालक समेत युवक हिरासत में

01 Jul 2026

VIDEO: अखिलेश यादव के जन्मदिन पर चादर चढ़ाकर दीर्घ जीवन की दुआ मांगी

01 Jul 2026

VIDEO: राम मंदिर दान प्रकरण: आरोपी अविनाश के कमरे से योगाचार्य और सेवादार बोले दोषियों पर हो कार्रवाई

01 Jul 2026

दिल्ली में सुहावना हुआ मौसम, उमस भरी गर्मी से मिली राहत

01 Jul 2026

फर्रुखाबाद: कायमगंज में पहली झमाझम, थाना परिसर डूबा, कंप्यूटर कक्ष में घुसा पानी; शहर की सड़कें बनीं तालाब

01 Jul 2026

VIDEO: दालमंडी में मस्जिदों पर ध्वस्तीकरण की कार्रवाई शुरू

01 Jul 2026

पठानकोट में कांग्रेस ने किया मावां धीयां सत्कार योजना का विरोध

अमिताभ बच्चन स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स में खिलाड़ियों की सुविधाओं में की जा रही है वृद्धि

01 Jul 2026

अयोध्या जाने से पहले सांसद उज्ज्वल रमण सिंह को किया गया हाउस अरेस्ट

01 Jul 2026

Akhilesh Yadav Birthday: 'टीपू' से अखिलेश यादव तक, कैसा रहा राजनीतिक सफर?

01 Jul 2026

Sirmour: डॉक्टर्स डे पर नाहन मेडिकल कॉलेज के चिकित्सक सम्मानित, इन्नरव्हील क्लब ने जताया आभार

01 Jul 2026

उन्नाव: तेज रफ्तार बुलेट का भयावह एक्सीडेंट बरात से लौट रहे दो दोस्तों की दर्दनाक मौत

01 Jul 2026

Meerut: सपा मुखिया अखिलेश यादव का जन्मदिन केक काटकर और पौधरोपण कर मनाया

01 Jul 2026

Meerut: दिल्ली रोड फ्लाईओवर पर ऑटो और नगर निगम वाहन की टक्कर, लंबा जाम

01 Jul 2026

Shahjahanpur: बच्चों ने स्कूल चलो अभियान के तहत निकाली रैली, डीएम ने दिखाई हरी झंडी

01 Jul 2026

Video: शिमला फल मंडी में डार्क बेरन गाला की पहली खेप पहुंची, 2500 रुपये में बिका हाफ बॉक्स

01 Jul 2026

Dausa Bus Fire: Rajasthan के दौसा में बड़ा हादसा! बस-ट्रक भिड़ंत के बाद जिंदा जले यात्री

01 Jul 2026
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed