{"_id":"69ce7bfd8f78ab94e7052bef","slug":"video-minister-ranbir-gangwa-targeted-congress-2026-04-02","type":"video","status":"publish","title_hn":"करनाल: मंत्री रणबीर गंगवा ने कांग्रेस पर साधा निशाना, कहा-पार्टी में है गुटबाजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
करनाल: मंत्री रणबीर गंगवा ने कांग्रेस पर साधा निशाना, कहा-पार्टी में है गुटबाजी
कैबिनेट मंत्री रणबीर गंगवा का कहना है कि सरकार की नीतियों का असर ऐसा है कि आज अन्य दलों के नेता भी भाजपा में आना चाहते हैं। यह सरकार के कामकाज का परिणाम है। क्रॉस वोटिंग करने वाले कांग्रेस विधायकों के भाजपा के प्रति झुकाव के सवाल पर उन्होंने यह प्रतिक्रिया दी। वे वीरवार को करनाल में जिला कष्ट निवारण समिति की बैठक में पहुंचे थे।
पत्रकारों से बातचीत के दौरान उन्होंने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि राज्यसभा चुनाव में क्रॉस वोटिंग के मुद्दे पर कांग्रेस को आत्ममंथन करना चाहिए। उनकी पार्टी के भीतर गुटबाजी और विचारों की असमानता के कारण वोट एकजुट नहीं हो पाते। कांग्रेस का यह पुराना इतिहास भी रहा है कि उनके वोट एक साथ नहीं पड़ते। पार्टी के अंदर अलग-अलग नेताओं के गुट बने हुए हैं, जिनके विचार अलग हैं। इसी वजह से क्रॉस वोटिंग जैसी स्थिति पैदा होती है। ब्यूरो
ग्रेनेड मिलने पर बोले, सख्त कार्रवाई होगी
चंडीगढ़ में भाजपा कार्यालय के बाहर हुए धमाके और ग्रेनेड मिलने जैसी घटना की कैबिनेट मंत्री रणबीर गंगवा ने निंदा की। उन्होंने कहा कि आतंकवाद किसी भी स्थिति में सही नहीं ठहराया जा सकता, चाहे वह चुनाव से पहले हो या बाद में। इस तरह की घटनाएं लोकतंत्र के लिए खतरा हैं। प्रशासन, पुलिस और अन्य एजेंसियां जांच कर रही हैं, इस मामले में सही कार्रवाई होगी।
विदेश जाने वाले युवाओं को दी सलाह
रूस गए भारतीय युवकों को वहां जबरन सेना में भर्ती किए जाने के मुद्दे पर कैबिनेट मंत्री ने कहा कि युवाओं को विदेश जाने के लिए केवल सरकारी और कानूनी माध्यम अपनाने चाहिए। उन्होंने कहा कि सरकार ने इसके लिए उचित व्यवस्था कर रखी है, जिससे युवाओं को किसी प्रकार की परेशानी न हो। प्रदेश में एनसीईआरटी की किताबों की कमी व स्कूलों में किताबें न पहुंचने के सवाल पर उन्होंने कहा कि प्रदेश में किताबों की कोई कमी नहीं है। विद्यार्थियों को आवश्यक सामग्री उपलब्ध कराई जा रही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।