{"_id":"68a997fe6380b6a283046f34","slug":"video-nature-festival-organized-in-karnal-2025-08-23","type":"video","status":"publish","title_hn":"करनाल: प्रकृति महोत्सव सूफी गानों का हुआ आयोजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एनडीआरआई में आयोजित प्रकृति महोत्सव में आज बिन पानी सब सून विषय पर विचार मंथन हुआ। उसके साथ ही सूफी गायक हिमांशु कुमार गर्ग ने सूफी गीतों से सभी को मंत्र मुग्ध कर दिया।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि डॉ. सुनील पंवार ने कहा कि आज पूरा विश्व जल संकट का सामना कर रहा है। अतः यह आवश्यक है कि आज की पीढ़ी पानी के महत्व को समझे। उन्होंने कहा कि सौरमण्डल में मात्र पानी के ही कारण पृथ्वी दूसरे ग्रहों से अलग नजर आती है। क्योंकि पानी से ही जीवन की शुरुआत होती है, इसलिए पानी बचाना ही जीवन बचाना है इसलिए आवश्यक है कि आज नई पीढ़ी इन समस्याओं को समझकर इसके समाधान के बारे में सोचे।
विमर्श में मुख्य वक्ता डॉ. सुरेश कुमार मल्होत्रा, कुलपति महाराजा प्रताप बागवानी विश्वविद्यालय, करनाल ने कहा कि बदलते हुए समय के साथ यह आवश्यक है कि हम हर तकनीक एवं अनुसंधान में ऐसे विषयों को प्रोत्साहित करें जिसमें हम पानी के अपने स्रोतों का कम से कम दोहन की सीख दे सकें।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।