{"_id":"69fb5de069ea7af65b08211d","slug":"video-organizing-district-level-wrestling-competition-2026-05-06","type":"video","status":"publish","title_hn":"करनाल: जिला स्तरीय कुश्ती में लड़कों में केशव व लड़कियों में काव्या प्रथम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
करनाल: जिला स्तरीय कुश्ती में लड़कों में केशव व लड़कियों में काव्या प्रथम
जेएसडब्ल्यू सीमेंट की ओर से जिला स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता का आयोजन बुधवार को मिलखा सिंह स्टेडियम में किया गया। इसमें कैथल व करनाल से कुल 150 खिलाड़ियों ने अलग- अलग भार वर्ग में हिस्सा लिया। जिसमें महिलाओं के 30 किलो भार वर्ग में पाड़ला की काव्या प्रथम व पाड़ला रसमीत द्वितीय रही। वहीं पुरुष की 30 किलो भार वर्ग में कैथल के केशव व क्योड़क के संगम रहे। जेएसडब्ल्यू सीमेंट की ओर से पूरे प्रदेश में कुश्ती महाकुंभ चलाया जा रहा है। जिसमें हर जिले में कुश्ती प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है और अच्छा प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को प्रदेश स्तर की प्रतियोगिता के लिए चयन किया जाएगा। कुश्ती कोच वजीर सिंह ने बताया कि इस प्रतियोगिता में दो जिले के पहलवानों ने हिस्सा लिया था और सभी ने काफी अच्छा प्रदर्शन किया है। इस प्रतियोगिता को मैट पर न करवा कर पारंपारीक तरीके से मिठी पर करवाया गया है। उन्होने बताया कि जिले से करीब 80 खिलाड़ियों ने इस प्रतियोगिता में हिस्सा लिया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।