Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Karnal News
›
Stalemate Persists on Day 4 of Bobby Murder Case in Karnal; BJP Leader and MLA Accused of Shielding the Accused
{"_id":"6a1a8737c47678072709869b","slug":"video-stalemate-persists-on-day-4-of-bobby-murder-case-in-karnal-bjp-leader-and-mla-accused-of-shielding-the-accused-2026-05-30","type":"video","status":"publish","title_hn":"करनाल में बॉबी हत्याकांड के चौथे दिन भी गतिरोध बरकरार, भाजपा नेता और विधायक पर आरोपियों को बचाने के आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
करनाल में बॉबी हत्याकांड के चौथे दिन भी गतिरोध बरकरार, भाजपा नेता और विधायक पर आरोपियों को बचाने के आरोप
बॉबी हत्याकांड के चौथे दिन भी मामले का कोई हल निकलता नजर नहीं आ रहा है। परिजनों के भारी विरोध और मांग के बाद बॉबी का पोस्टमार्टम चंडीगढ़ पीजीआई में करवाया गया, लेकिन इसके बावजूद परिजन शव का अंतिम संस्कार करने को तैयार नहीं हैं। परिजनों का साफ कहना है कि जब तक सभी आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हो जाती, तब तक वे अंतिम संस्कार नहीं करेंगे।
परिजनों का पुलिस और सत्तापक्ष पर गंभीर आरोप
परिजनों ने पुलिस की कार्यप्रणाली और सत्तापक्ष के नेताओं पर गंभीर आरोप लगाए हैं। परिजनों का दावा है कि उन्होंने पुलिस को स्पष्ट इनपुट दिया था कि मामले के दो आरोपी विधायक रामकुमार कश्यप की कोठी पर मौजूद हैं। इसके बावजूद पुलिस ने वहां कोई छापेमारी या कार्रवाई नहीं की। परिजनों ने आरोप लगाया कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता और विधायक मिलकर आरोपियों को संरक्षण दे रहे हैं और उन्हें बचाने का प्रयास कर रहे हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।