{"_id":"69340a1ee3686b49810221c4","slug":"video-the-students-visited-the-exhibition-2025-12-06","type":"video","status":"publish","title_hn":"स्किल टैक इंडस्ट्रियल एक्सपो के टू एडिशन में छात्राओं ने किया प्रदर्शनी का अवलोकन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्किल टैक इंडस्ट्रियल एक्सपो के टू एडिशन में छात्राओं ने किया प्रदर्शनी का अवलोकन
भारत सरकार की एमएसएमई इकाई और हरियाणा चैंबर ऑफ कॉमर्स के सहयोग से फेडरेशन ऑफ एक्सपोर्ट के मार्गदर्शन में सन कास्ट वेंचर्स प्राइवेट लिमिटेड की ओर से नई अनाज मंडी में आयोजित स्किल टैक इंडस्ट्रियल एक्सपो के टू एडिशन के दूसरे दिन सरकारी स्कूल की छात्राओं ने प्रदर्शनी का अवलोकन किया। प्रदर्शनी में बच्चों ने हाथ से बने चाबी के छल्ले, सजावट का सामान, आचार, मुरब्बे, पापड़ और विभिन्न प्रदेशों की वेशभूषा, घर की सजावट के पौधे, लाइट वाली सीनरी और नंबर प्लेट के बारे में बारिकयों से जाना और लजीज व्यजनों का स्वाद लिया। हरियाणा चंबर आफ कामर्स के अध्यक्ष सुशील जैन और एक्सपो के आयोजक संजीव मक्कड़,चंद्र गुप्त ढींगड़ा अलकेंद्र ढींगड़ा और विरेंद्र ढीगड़ा ने बताया कि इस तरह के आयोजनों से जहां लोगों को अच्छे प्रोडक्ट के बारे में जानकारी मिलती है वहीं विक्रेताओं को भी हौसला बढ़ता है। इस अवसर पर नेचरस नर्सरी की संचालिका रीता राणा ने बताया कि हमें ज्यादा से ज्यादा पेड़ पौधे लगाने चाहिए, आने वाले समय में पर्यावरण को बचाएं रखने के लिए पेड़ पौधे ही काम आएंगे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।