Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Karnal News
›
Union Minister Manohar participated in the event organized in Karnal on International Yoga Day.
{"_id":"6a379b459a4082a1b30963d6","slug":"video-union-minister-manohar-participated-in-the-event-organized-in-karnal-on-international-yoga-day-2026-06-21","type":"video","status":"publish","title_hn":"अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर करनाल में केंद्रीय मंत्री मनोहर योग दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में की शिरकत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर करनाल में केंद्रीय मंत्री मनोहर योग दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में की शिरकत
संवाद न्यूज एजेंसी
करनाल :-21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर हरियाणा के करनाल में नई अनाज मंडी में जिला स्तरीय योग कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर ने शिरकत की और कुर्सी पर बैठकर योग की सामान्य क्रियाएं कीं। कार्यक्रम में हजारों की संख्या में लोगों ने एक साथ योगाभ्यास कर स्वस्थ जीवन का संदेश दिया।
योग कार्यक्रम में बुजुर्ग, महिलाएं, युवा और बच्चों के साथ-साथ विभिन्न विभागों के अधिकारी और कर्मचारी भी मौजूद रहे। प्रशिक्षित योग शिक्षकों के मार्गदर्शन में लोगों ने योगासन और प्राणायाम किए। पूरे आयोजन के दौरान उत्साह और अनुशासन का माहौल देखने को मिला।
इस अवसर पर लोगों ने कहा कि योग को अपनी दैनिक दिनचर्या का हिस्सा बनाना चाहिए, क्योंकि इससे शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य बेहतर रहता है। योग तनाव को कम करने और जीवन में सकारात्मक ऊर्जा लाने का प्रभावी माध्यम है।
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर देश और दुनिया भर में करोड़ों लोग योग कर रहे हैं। करनाल का यह आयोजन भी योग के प्रति बढ़ती जागरूकता और लोगों के उत्साह का शानदार उदाहरण बना।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।